Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चलबो गौठान खोलबो पोल- भाजपा मण्डल खेरथा के कार्यकर्ताओं ने किया गौठानों का निरीक्षण

चबलो गौठान खोलबो पोल- भाजपा मण्डल खेरथा के कार्यकर्ताओं ने किया गौठानों का निरीक्षण
कार्यकर्ताओं ने कहा भारी अव्यवस्था में संचालित हो रही हैं गौठाने, किसी भी गौठान में नहीं मिले गोधन
देवरीबंगला- भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुरे प्रदेश में चलबों गौठान खोलबो पोल अभियान के तहत शनिवार को खेरथा मण्डल द्वारा जिला महामंत्री किशोरी साहू के नेतृत्व में गौठानों का भौतिक निरीक्षण किया। जिसमें प्रथम दिवस देवरी, पीपरखर, चे.ब. नवागांव, खामतराई व मनकी साल्हे के गौठानों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम प्रभारी किशोरी साहू ने बताया कि किसी भी गौठान में मवेशी नहीं मिले सभी गांव में गाय व गोधन सड़कों में विचरण कर रही हैं। वहीं गौठानों में चारा का अभाव है, पीपरखार, खामतराई, चे.ब. नवागांव के गौठान में विद्युत कनेक्शन नहीं हाने से पानी की व्यवस्था नहीं है। कई स्थानों में समूह कि महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के लिए आवश्यक टूल तक नहीं प्रदान नहीं किया गया। खामतराई कि महिलाओं ने बताया कि पिछले तीन साल से वे घाटे मंे काम कर रही हैं यहां शौचालय का निर्माण भी अधूरा है, पानी की कमी से खाद निर्माण में कठिनाई हो रही है। बाहर से गोबर खरीदी कर रहे हैं जिसमें मिट्टी और गोटी को झांटने के लिए उन्हे काफी मशक्कत करना पड़ रहा है।
प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य ने कहा कि प्रदेश की भुपेश सरकार ने गांव के विकास के लिए आई राशि का गलत ढंग से उपयोग कर रही है उसमें भारी अनिमियता सामने आ रही है। जब राज्य सरकार ने नरवा-घुरवा-गरवा-बाड़ी की परिकल्पना की थी तो उन्हे अलग से बजट का प्रावधान करना था। यदि गोधन न्याय योजना और गौठान की बात करें तो पुरे प्रदेश में 13हजार करोड़ का घोटाला उजागर हो रहा है। केन्द्र द्वारा जो राशि भेजी जा रही है उसका दुरूपयोग हो रहा है कहीं भी गोठान में चारा नहीं है इसलिए गाय भी नहीं है। इस तरह यह योजना पूरी तरह से फ्लाप रही है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने इस योजना को माॅडल बता कर जगह-जगह वाहवाही लुटी लेकिन धरातल में इस योजना पुरी तरह फ्लाप है केवल जनता के पैसों की बर्बादी हुई है। गुण्डरदेही विधानसभा के गौठानों में कई स्थानों में आदर्श व माॅडल गौठान बताया जा रहा था वहां न तो गाय हैं और न ही दाना-पानी जो स्थानीय विधायक कुंवर सिंह की नकामी को भी दर्शाता है।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी, महामंत्री निरंजन साहू, जिला आईटी सेल संयोजन विवेक वैष्णव, रामलाल नायक, उत्तम साहू, शत्रुहन सिन्हा, माया चंद्राकर, भुनेश्वरी ठाकुर, हेमलाल देशलहरा, विष्णु मोहनमाला, चैतन्य निषाद, पुष्पलता बघेल, संतोषी ठाकुर, पुनिया ठाकुर, टुमन साहू, देवेन्द्र जोशी, गजेन्द्र सिन्हा, गजेन्द्र चैधरी, रवि साहू, नारायण साहू, हेमंत साहू, कोमन साहू, धन्ना विश्वकर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *