Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राशन दुकानों को निरस्त कर नए प्रक्रिया से आवेदन मंगाने की मांग की सांसद प्रतिनिधि ने


दल्लीराजहरा :- सांसद प्रतिनिधि राजेश दशोडे ने प्रतिनिधि मंडल के साथ अनुविभागीय अधिकारी
दल्लीराजहरा जिला बालोद छत्तीसगढ़ के नाम से ज्ञापन सौप गलत तरीके से आबंटित 5 सरकारी राशन दुकान को तत्काल निरस्त कर नये शिरे से आवेदन मंगाने की मंगा की है। राजेश दशोडे ने बताया कि 6 नये सरकारी राशन दुकान खोलने हेतु अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जून 2022 में विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमे से 5 दुकानों को गोपनीय तरीके से वितरण किया गया। जिसमे हमे आपत्ति है। आप तत्काल इन बिंदुओं पर विचार कर राशन दुकानों का आबंटन रद्द कर नये शिरे से विज्ञापन जारी कर पारदर्शी तरीके से लकी ड्रा द्वारा महिला समूहों को दुकान का आबंटन करे।

राशन दुकान रद्द करने के कारण बिंदुवार

  1. दिये गये 5 दुकानों में से 3 दुकानों का संचालन वार्ड क्रमांक 20 के महिला स्व. सहायता समूहों को दिया गया जो सीधा सीधा साठ गांठ को दर्शाता है।
  2. दल्लीराजहरा के जमीन में आज तक केवल 10 ही राशन दुकान संचालित है। शेष 5 दुकान केवल ऑनलाइन करके सरकार व जनता को गुमराह किया गया है।
  3. ऑनलाइन जानकारी अनुसार इन पांच महिला समूहों के कर्मचारी के रूप में 4 परुषों को रखना दर्शाया गया है। जो कि आपके द्वारा लगाए गए नियम शर्तो का उल्लंघन है।
  4. आपके द्वारा जारी आदेश 19/01/2023 अनुसार 7 दिनों के भीतर प्रतिभूति राशि जमा करना है। जो 4 माह बाद तक किसी महिला समूह द्वारा जमा नही किया गया

इस दौरान मेवा लाल पटेल, श्याम जायसवाल, सुरेंद्र बेहरा भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *