Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आगंतुकों के लिए शोभायमान छायादार पौधो का किया गया वृक्षारोपण


बालोद -कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आज वृक्षारोपण अभियाण के अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार सह शोभायमान पौधो का वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने मोल श्री पौधे का रोपण कर इसकी विशेष के संबंध में जानकारी ली। इसी प्रकार वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन ने मोल श्री, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ रेणुका श्रीवास्तव ने रुद्राक्ष तथा अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर ने रक्त चंदन के पौधे का रोपण किया गया। इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने भी नागचंपा, बॉटल पॉम, रॉयल पॉम आदि पौधे रोपे गए। इस दौरान श्री शर्मा ने इसके रख रखाव पर विशेष ध्यान देने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *