
डौंडीलोहारा ●शनिवार को प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया को डौंडीलोहारा ब्लाक के वनांचल ग्राम पिपरखार( ख) में ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा व गांव में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन करने पहुंची मंत्री को ग्रामीणों की भारी नराजगी के चलते आयोजन को छोड़कर वापस आना पड़ा डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम सीमा छोर में बसे गांव में मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया का एकदिवसीय दौरा कार्यक्रम बना था जिसमे पिपरखार पंचायत क्षेत्र के ग्राम गोटीटोला में उचित मूल्य की दुकान व पिपरखार में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन मंत्री के हाथों होना था लेकिन मंत्री अनिला भेड़िया जैसे ही उचित मूल्य की दुकान निर्माण भूमिपूजन करने के बाद पिपरखार पहुंची व सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन करने वाली थी उसी समय नाराज ग्रामीण कार्यक्रम स्थल में पहुंचे व मंत्री के समक्ष स्थानीय विषयों को लेकर नराजगी व्यक्त की व ग्रामीणों के विरोध के चलते मंत्री अनिला भेड़िया कार्यक्रम को छोड़कर वापस आ गई।
उचित मूल्य दुकान का मामला – सूत्रों की माने तो पिपरखार के ग्रामीण लम्बे समय से ग्राम में उचित मूल्य की दुकान खोलने की मांग कर रहे थे। लेकिन दुकान निर्माण हेतु भूमिपूजन पास में लगे ग्राम गोटीटोला में कर दिया गया जिससे ग्रामीणों में भारी नराजगी हुई व गांव में पहुंची मंत्री के सामने ग्रामीणों ने इस बात को लेकर कड़ा विरोध जताया जिससे ग्रामीणों के इस व्यवहार को लेकर नराज मंत्री भी कार्यक्रम को अधूरा छोड़कर वापस आ गई ।

वनांचल क्षेत्रों में ग्रामीणों की नराजगी भारी पड़ सकता है :- डौंडीलोहारा ब्लाक के जिन ग्रामों में कुछ समय से स्थानीय मामलों को लेकर ग्रामीणों की नराजगी उभर रहा वो राजनीतिक दृष्टिकोण से कांग्रेस के लिए फायदे का रहा है। मसलन रेंगाडबरी,अरजपुरी,मंगचुवा,पिपरखार जैसे वन्य ग्रामों में पार्टी को फायदा मिलते रहा है। लेकिन हालिया दिनों में इन स्थानों पर ग्रामीणों की बड़ी नाराजगी सामने आया है। जो आने वाले विधानसभा चुनावों के पूर्व मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया व कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव पूर्व खतरे की घण्टी माना जा सकता है।
बिना स्वीकृति गोटीटोला में उचित मूल्य की दुकान का मंत्री ने भूमिपूजन कर दिया जबकि पिपरखार में दुकान निर्माण हेतु पंचायत प्रस्ताव देकर मांग किया गया था ग्रामीण चाहते है कि मुख्यालय सेंटर ग्राम में दुकान खुले,लेकिन मंत्री अपने कुछ पार्टी के लोगो के कहने पर गोटीटोला में भूमिपूजन कर दी है। जो कि गलत है :-महेश कुरेटी प्रदेश सचिव (api)
बालोद जिला कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव :- उचित मूल्य दुकान खोलने व स्थानीय विकास कार्यो को लेकर आपस मे संगठित पिपरखार के ग्रामवासियो ने आमसहमति से निर्णय लेकर मंगलवार को बालोद जिला कार्यालय को घेरने की बात कही है। अंतिम छोर में बसे ग्रामीणों की मांग है कि ग्रामीण विकास के नाम पर हमारे ग्राम के साथ छलावा हुआ है। लगातार मांग करने के बाद भी बहुत से ऐसे स्थानीय समस्याएं है। जिनका हल नही हुआ है।
ग्रामीण काफी नराज है। कल रात भी गांव में बैठक किया गया है। पिपरखार में उचित मूल्य की दुकान खोलने की इनकी मांग है। आज मेने भी इस विषय पर पंचायत में पंचो की बैठक बुलाई है।जिस पर आगे की कार्यवाही पर चर्चा करूँगी ●रूपा मंडावी सरपंच पिपरखार ( ख )
पिपरखार पंचायत में मांग अनुरूप 2 कार्य स्वीकृत किया गया है। जिसमे ग्राम गोटीटोला में पूर्व संचालित उचित मूल्य दुकान के लिए भवन निर्माण वही पिपरखार में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम रखा गया था ,पिपरखार के ग्रामीणों को कुछ स्थानीय विषयों को लेकर आपत्ति अगर है तो उसे पंचायत स्तर में बैठकर हल करें।मंत्री जी क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो इसलिए क्षेत्र में दौरा कर आमजनता से मिल रही है। नए कार्यो को स्वीकृति दे रही है:- अनिल लोढा मंत्री प्रतिनिधि
पिपरखार के ग्रामीण,महेश कुरेटी उपसरपंच श्रवण कमेटी,अर्जून कुमेटी,सोहन यादव,मोहित चुरेन्द्र,बोधराम गोटा सहित गांववालो का कहना है कि मंगलवार को कलेक्टर को संशोधन हेतु पत्र देंगे,अगर कार्यवाही नही हुई तो जिला कार्यालय का घेराव करेंगे
पिपरखार के ग्रामीणों को सहजता से गांव में ही अनाज की सुविधा मिल सके इसके लिये पिपरखार के एक भवन में सामग्री उपलब्ध कराया जाता है। बावजूद इस मामले पर विवाद की स्थिति ठीक नही है:- जागेश्वर दर्रो जनपद सदस्य
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
पिपरखार पंचायत में मांग अनुरूप 2 कार्य स्वीकृत किया गया है। जिसमे ग्राम गोटीटोला में पूर्व संचालित उचित मूल्य दुकान के लिए भवन निर्माण वही पिपरखार में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम रखा गया था ,पिपरखार के ग्रामीणों को कुछ स्थानीय विषयों को लेकर आपत्ति अगर है तो उसे पंचायत स्तर में बैठकर हल करें।मंत्री जी क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो इसलिए क्षेत्र में दौरा कर आमजनता से मिल रही है। नए कार्यो को स्वीकृति दे रही है:- अनिल लोढा मंत्री प्रतिनिधि