
तेज रफ्तार गाड़ी हुई अनियंत्रित सड़क किनारे लगे सूचना बोर्ड से टकराया,घायल एक कि मौत एक गम्भीर घायल वही 2 को मामूली चोंट

डौंडीलोहारा :- डौंडी लोहारा से दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम सहगांव मोड़ पर आज दोपहर दो बजे राजनांदगांव से दल्ली राजहरा जा रही मारुति स्विपट गाड़ी नम्बर cg24 N 6337 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सूचना बोर्ड को उखाड़ते हुए खेत से लगे बॉस के पेड़ से टकरा गई जिसमे सवार 4 चार लोग में से एक जगजीवन तिवारी पिता उमाशंकर तिवारी कि मौत हो गया वही गाड़ी चला रहे त्रिलोक जैन पिता मोहनलाल जैन उम्र 58 साल गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनको डौंडीलोहारा अस्पताल से प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया है। गाड़ी मे 2 बच्चे भी बैठे थे नैतिक जैन पिता दीपेश जैन 8 साल,अमन जैन पिता तिलोक जैन 26 वर्ष मामूली रूप से घायल हो गए है। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि तेजगति से जा रहा वाह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। क्योंकि जन्हा पर यह घटना हुई है। वहा पर मोड़ भी है। और अक्सर मोड़ के कारण दुर्घटना होते रहता है। वही लगातार बड़े वाहनों की आवाजाही व तेजगति भी हादसे का बड़ा कारण बनता है। मौके पर डौंडीलोहारा थाना प्रभारी टी एस पट्टावी उपस्थित रहकर व्यवस्था बनाये रखा व घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया ।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
