

बालोद -. छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले वर्तमान सरकार के चुनाव पूर्व जन घोषणा पत्र में किए गए नियमितिकरण वादे को पूरा करने को लेकर 16 मई 2023 से 21 जून 2023 तक राज्य के 33 जिले के जिलाधीश को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने संविदा नियमितिकरण रथयात्रा निकाली गई है। जिसका जिलों और रास्ते में पड़ने वाले ब्लाक मुख्यालय में संविदाकर्मी गाजे बाजे और फटाकों के साथ स्वागत कर यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

इसी क्रम आज यात्रा के 22 वे दिन 8 जून को रथ बालोद पहुंचा ,संविदा कर्मचारियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ रथ का स्वागत किया गया।
छत्तीसगढ़ सरकार के साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी इनसे किया हुआ वादा पूरा नहीं किया है, जिससे संविदा कर्मियों में नाराजगी है।
रथयात्रा के माध्यम से ये सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाह रहे है। रथयात्रा को लेकर प्रदेशभर के संविदा कर्मियों में उत्साह का संचार हुआ है।

यह रथ के साथ धरना स्थल से रैली निकाली गई जिसमें लगभग 550 संविदा कर्मचारी सम्मिलित हुए , रैली धरना स्थल बस स्टैंड से दल्ली चौक, घड़ी से गुजरकर sdm कार्यालय पहुच कर राजस्व अधिकारी महोदया को ज्ञापन सौपा गया। उक्त रैली में स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, महिला एवम बाल विकास विभाग,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, क्रेडा, श्रम विभाग , आई. टी. आई., कृषि विभाग, कौशल उन्नयन, एवं जिले समस्त योजना के संविदा कर्मचारी रथ यात्रा में सम्मिलित हुए । उक्त जानकारी जिला संयोजक द्वारा दी गयी है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904