
आज दिनांक 08/06/2023 को BRC सभा कक्ष डोंडी लोहारा में समस्त संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक रखी गई। सर्व प्रथम जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.पी.मुकुल साव जी के द्वारा माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना के साथ किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु मिश्रा जी द्वारा स्वागत भाषण के साथ जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिये जाने वाले समस्त निर्देशों का अक्षरसः पालन करने का आश्वासन दिया गया। सुघ्घर पढ़इया पर प्रकाश डालते हुए APC श्री खुरश्याम जी ने आने वाले सत्र में सभी शालाओं को चुनौती लेने के लिए कहा गया। जिससे स्वयं के शाला का मूल्यांकन किया जा सके। साथ ही “SMC” के गठन एवं पुनर्गठन पर चर्चा किया गया। ADPO श्री कोसरे जी द्वारा विभिन्न मदों का समय पर उपयोग कर पंजी संधारण पर चर्चा किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए 16 जून के पूर्व शाला की साफ-सफाई। बच्चों के रुचि का चिन्हाकंन। 16 जून को सभी शालाओं में प्रवेश उत्सव का आयोजन कर शाला प्रबंधन समिति एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि के समक्ष पाठ्यपुस्तक अथवा गणवेश का वितरण कर फोटोग्राप्स मय प्रतिवेदन देंगे। इस सत्र के परीक्षाफल पर समस्त प्राचार्य को बधाई देते हुए आने वाले सत्र में इससे भी अच्छा रिजल्ट के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। साथ ही निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करें। समीक्षा बैठक में APC श्री लेखराम साहू जी विकास खंड स्रोत समन्वयक श्री सुरेन्द्र कोटेन्द्र जी , समस्त प्राचार्य गण एवं संकुल अकादमिक समन्वयक उपस्थित रहे।आभार प्रदर्शन सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अश्वन कुमार साहू जी के द्वारा किया गया। समीक्षा बैठक का सफल संचालन मोहित भौसार्य संकुल अकादमिक समन्वयक डोंडी लोहारा उत्तर द्वारा किया गया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904