Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्यमंत्री के आगमन पूर्व पालिका उपाध्यक्ष ने कही पुलिस गिरफ्तारी की बात,कहा परेशान हो गया हूं,कांग्रेस पार्टी में जाऊंगा

दल्ली राजहरा :- प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के आज बालोद जिला के लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा आगमन पूर्व नगर पालिका के उपाध्यक्ष संतोष देवांगन के द्वारा अपनी गिरफ्तारी के बाद पुलिस थाना से ही फेसबुक में पोस्ट किया गया वीडियो काफी चर्चा में आ गया है। पालिका उपाध्यक्ष देवांगन के द्वारा वीडियो में मुख्यमंत्री के दल्ली राजहरा आगमन व पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी करने की पीड़ा स्पष्ठ दिखाई व सुनाई दे रहा है।

संतोष देवांगन के पोस्ट वीडियो के अनुसार जब जब मुख्यमंत्री का नगर आगमन होता है। उनकी गिरफ्तारी कर उनको पुलिस थाना में लाकर बिठा दिया जाता है। जबकि उनके द्वारा मुख्यमंत्री का न तो विरोध किया गया है। और न ही ऐसी कोई बात है। लेकिन आगमन पूर्व हर बार उनके साथ इस तरह का बर्ताव किया जाता है। और आज भी यही हुआ है।

देवांगन ने इस कार्यवाही पर कुछ लोगो का नाम लेते हुए कहा है। ऐसे लोगो को छोड़कर मुझे पकड़कर थाने लाना व बिठाकर रखना सही नही है। लगता है कि मुझे ऐसे गिरफ्तारी से बचने के लिए अब कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेना होगा और आगे कहा कि मैने कांग्रेस के नेताओ से बात भी की है। है। क्योंकि अगर सरकार व प्रशासन में कांग्रेस पार्टी की ताकत है। तो में कांग्रेसी बनना चाहता हु। उन्होंने पुलिस थाने को साक्षी मानकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की बात भी कह दी है।

ज्ञात हो कि संतोष देवांगन दल्ली राजहरा पालिका में उपाध्यक्ष पद पर काबिज है। व नगर की समस्याओं के निदान के लिए लगातार संघर्ष करते रहे है। नगर में उनको मजदूर हितैषी व जुझारू नेता के रूप में पहचान मिली है। पूर्व में वो भाजपा संगठन से जुड़े थे वर्तमान में वो किसी भी दल में नही है। लेकिन जारी वीडियो में उनके द्वारा अपने आप को कांग्रेस सदस्य के रूप में माने जाने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *