
बालोद :-विश्व हिंदू परिषद बालोद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता के प्रमुख उपस्थिति में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष गुंडरदेही भारत साहू व डौंडीलोहारा प्रखंड अध्यक्ष ढाल साहू के नेतृत्व में एवं बजरंग दल संयोजक हिमांशु महोबिया एवं समस्त हिंदू संगठन के द्वारा आज गुंडरदेही व डौंडीलोहारा तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन सौंपा गया।

माँ दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठित प्रतिमा जलाने वाले सभी दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

विगत 2जून को चौकी मोहला मानपुर जिले के औंधी क्षेत्र के ग्राम सरखेड़ा में मंदिर से प्राण प्रतिष्ठा की गयी ,जीवंत माँ दुर्गा की सुहागिन श्रृंगार प्रतिमा को निकालकर जंगल मे पहाडी तरफ ले जाकर चिता बनाकर बहुत ही वीभत्स तरीके से जला दिया गया है। जिससे पूरे हिन्दू समाज मे बहुत ही ज्यादा आक्रोश व्याप्त है शासन प्रशासन से अत्याधिक आग्रह के पश्चात खाना पूर्ति हेतु नाम मात्र की कार्यवाही की गई है। इस अपराध के मुख्य आरोपी सूरजु टेकाम ,गोविंद शाह बालको को बचाया जा रहा रहा है। जबकि पूर्व में भी सूरजु टेकाम, गोविंद शाह बालको व उनके सहयोगियो के द्वारा पवित्र भगवा ध्वज जलाया गया है।, सावन में श्रद्धालुओं की कांवड़ यात्रा को रोकना,,भगवान राम के पुतले दहन के कार्यक्रम आयोजित करना,, माँ दुर्गा व भगवान गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना का खुले आम विरोध करना,, पंडाल को क्षति पहुचाना जैसे असामाजिक कार्य इनके द्वारा किया जाता है जिससे आये दिन हिन्दू समाज की आस्था को ठेस पहुँचती है औऱ इनके द्वारा ऐसा अपराध मावोवादी विचारधारा के लोगों और भोले भाले आदिवासी समाज का अवैध धर्मांतरण में लिप्त चर्च के मिशनिरियो के सह पर किया जा रहा है। ऐसी देश विरोधी,असामाजिक गतिविधियां इनके द्वारा आये दिन उस क्षेत्र किये जा रहा है जिससे वहां का सामाजिक सद्भाव खराब हो रहा है,,और वातावरण दुषित हो रहा है,, पुर्व के अपराध मे अगर इन आरोपियों पर कडी कार्यवाही कि जाती तो आज ये दुखद घटना नही घटित होती। सूरजु टेकाम व गोविंद शाह बालको और उसके सहयोगियों पर प्राण प्रतिष्ठित जीवंत मां दुर्गा कि प्रतिमा को विभत्स तरीके से चिता बना कर जलाये जाने , जैसे अपराध के लिए, कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई।
डौंडीलोहारा तहसील कार्यालय में जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,प्रखंड अध्यक्ष ढाल साहू,टूमन साहू,चैनसिंह निर्मलकर,मदन ठाकुर सहित अन्य संगठन के लोग शामिल रहे।
गुंडरदेही प्रखंड में कल – विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष भारत साहू, बजरंग दल संयोजक हिमांशु महोबिया, थान सिंह मंडावी, मुरली साहू, देवेंद्र साहू, सामाजिक समरसता प्रमुख परस साहू, योगेश साहू, देवनारायण सिन्हा, फतिप साहू, सेतराम साहू, योगेश साहू, विश्व हिंदू परिषद चंद्रभान निषाद, प्रदीप साहू, प्रदीप ठाकुर, गिरधर साहू, चिरंजीव साहू एवं बड़ी संख्या में हिंदू संगठन उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904