google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

रायपुर : साहू समाज का छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान: श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा आयोजित अर्जुन सदन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के द्वारा आयोजित अर्जुन सदन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज के नवनिर्मित भवन अर्जुन सदन का लोकार्पण किया और साहू समाज को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि साहू समाज सदैव मेहनतकश और उद्यमी रहा है। साथ ही दान के मामले मे अग्रणी रहता है। इस समाज का छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जो सपना हमारे पुरखों ने देखा था आज पूरा होता नजर आ रहा है। आज हमारे स्वाभिमान और आत्म गौरव की झलक सभी के चेहरों में दिखाई दे रही है। आज समाज का जो वर्तमान स्वरूप दिख रहा है। इसके निर्माण में हमारे बड़े पुरखों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसलिए हमारे पुरखों को सदैव स्मरण करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बघेल ने कहा कि प्रत्येक समाज में विवाह आयोजनों के लिए भवन और जमीन की आवश्यकता होती है। होटल या विवाह भवन में आयोजन करने पर खर्च होता है। समाज द्वारा अपनी तरफ से हर संभव योगदान दिया जाता है। इसलिए समाज के आवश्यकता को देखते हुए हमारी सरकार ने प्रत्येक समाज को 10 प्रतिशत राशि पर जमीन आबंटित करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान हर जगह विभिन्न समाजों द्वारा जमीन भवन के लिए सहयोग के लिए मांग की गई तब उसी परिपेक्ष्य में उनके लिए सहयोग करने की घोषणा की गई। अब उनमें से कुछ समाजों को जमीन आबंटित हो रहा है, तो कुछ का भवन बनने की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है। किन्ही-किन्ही समाज का भवन पूर्णता की ओर भी होगा। सामाजिक भवन बन जाने से सभी समाजों को विवाह तथा अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *