Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

समाज को राजनीति से पृथक रखें : किशोरी लाल साहू

डौंडीलोहारा :- तहसील साहू संघ देवरी का मासिक बैठक कर्मा भवन नर्मदा धाम सुरसुली में संपन्न हुआ। बैठक में कहा गया कि समाज के क्रियाकलापों एवं निर्णय में गोपनीयता बनाएं रखें। समाज को राजनीति से पृथक रखें। समाज आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से विकसित होगा तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। समाज के युवा वर्ग एवं समाज की आने वाली पीढ़ी को जोड़े रखने प्रेरित करें। समाज के नियमों का पालन करें। समाज में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम गोधूली बेला में संपन्न करने का प्रयास करें हमारी संस्कृति ही हमारे समाज की पहचान है।
बैठक में प्रमुख सलाहकार किशोरी लाल साहू, संरक्षक रमेश सोनवानी, अध्यक्ष नरेंद्र हिरवानी, जिला प्रतिनिधि पोषण बनपेला, उपाध्यक्ष टुमन लाल साहू, सचिव टी आर साहू, हेमलाल साहू, के आर साहू, सोहन कश्यप, छक्कन लाल साहू, अविनाश कुमार साहू, ढाल सिंह साहू, श्रीमती कांति साहू, जी एस सोनबरसा, रविंद्र साहू, जगत राम साहू, दिनेश साहू, गोपाल प्रसाद साहू, ओमदास सार्वा, ढाल सिंह साहू, रेखुराम साहू, दीनदयाल साहू, सूरजभान साहू, एवनी साहू, नेमिन साहू, लीलाबाई साहू, धनेश्वरी साहू, निरंजन साहू, श्याम लाल हिरवानी, केजुराम सोनबोइर, दीनदयाल अटल, नागेंद्र साहू, रोमन साहू, विष्णु साहू,, राम प्रसाद साहू, ग्रामीण, परिक्षेत्र, तहसील के पदाधिकारी एवं सामाजिक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *