google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

केंद्रीय विद्यालय पैरी( गुंडरदेही) में खुले,ब्लाक कांग्रेस ने दिया धरना सौपा ज्ञापन

बालोद /गुंडरदेही:- केंद्रीय विद्यालय को लेकर गुंडरदेही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम पैरी मैं चक्का जाम किया गया उनकी मांग है केंद्रीय विद्यालय गुंडरदेही विधानसभा के ग्राम पैरी मैं खुलना चाहिए सांसद मोहन मंडावी को ज्ञापन देना चाहते थे। सांसद जी दल्ली राजहरा बालोद एवं गुंडरदेही के ग्राम सकरी में कार्यक्रम पश्चात दिल्ली रवाना हो गए उन्होंने ज्ञापन लेने के लिए अपने प्रतिनिधि प्रमोद जैन पूर्व विधायक राजेंद्र राय पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू एवं महिला मोर्चा के श्रीमती शीतल नायक को ग्राम पैरी मैं ज्ञापन लेने भेजा सांसद प्रतिनिधि प्रमोद जैन ने बताया केंद्र सरकार द्वारा सांसद के अनुशंसा पर बालोद जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने की अनुमति दे दी साथ ही साथ राशि भी स्वीकृत करवा दिया केंद्रीय विद्यालय के लिए जगह उपलब्ध कराना शासन प्रशासन का काम है साथ ही बालोद जिले में तीनों विधायक कांग्रेश के हैं वह जगह तय करें कहां खोलना है हमें किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है आपस में ही तीनों विधायक एकमत नहीं है सभी चाहते हैं हमारे विधानसभा में केंद्रीय विद्यालय खुले सांसद ने स्पष्ट रूप से कलेक्टर एवं बालोद जिला के जनप्रतिनिधि से कहा है आप स्थान तय करें हम आपके साथ हैं हमें कोई आपत्ति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *