
रायपुर -छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसकी तैयारियां इन दिनों तेजी से चल रही है। कांग्रेस और बीजेपी लगातार अपने संगठन में कई अहम बदलाव कर रहे है। साथ ही अपने अपने नेताओं को नई जिम्मेदारी भी सौंप रहे है। ताकि वे जनता को रिझाने में कामयाब रहे। इसी कड़ी में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए कई समितियों की घोषणा की है। इस संबंध में BJP प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने प्रचार प्रसार साहित्य निर्माण समिति की लिस्ट जारी की है।
प्रचार प्रसार साहित्य निर्माण समिति के संयोजक राजेश मूणत बनाए गए हैं, छगनलाल मुदड़ा सहसंयोजक हैं, इनके अलावा बालोद जिले से कद्दावर नेता अखिल राजा दीवान को सदस्य बनाया है। श्री दीवान भारतीय जनता पार्टी के चुनावी वॉर टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904