
डौंडीलोहारा :- कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव से आज नई दिल्ली के रेल मंत्रालय में मुलाकात की ।और अपने क्षेत्र के रेलवे संबंधी विभिन्न समस्या को लेकर कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी ,भारतीय जनता पार्टी के नेता व सांसद के प्रतिनिधि प्रमोद जैन एवम राजा राजेंद्र राय पूर्व विधायक गुंडरदेही ने मुलाकात किया। साथ ही रेलमंत्री को नई ट्रेन को अंतागढ़ से रायपुर तक चलाए जाने के लिए बधाई दी गुंडरदेही रेलवे स्टेशन को मॉडर्न रेलवे स्टेशन बनाने हेतु चर्चा की एवम गुंडरदेही पोस्ट ऑफिस के लिए राशि स्वीकृत करवाई गई मंत्री अश्वनी वैष्णव ने तत्काल गुंडरदेही पोस्ट ऑफिस हेतु तत्काल स्वीकृति प्रदान की इस मुलाकात में सांसद मोहन मंडावी ने मेमो ट्रेन जो 2 दिन चलती है उसे 4 दिन चलाने की मांग की एवम नई ट्रेन में अतिरिक्त कोच और एसी कोच लगाने की भी मांग की गई । मंत्री ने तत्काल बिलासपुर जीएम से चर्चा कर अति शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की बात कही ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904