बालोद cg24 आजतक न्यूज
खनिज न्यास निधि से मोबाईल मेडिकल युनिट (एमएमयू) अंतर्गत स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, ड्रायवर एवं वार्ड ब्वाय के अस्थायी संविदा रिक्त पदों पर प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाईट पर उपलब्ध है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को आपत्ति हो तो 14 दिसम्बर 2020 को प्रातः 11 बजे से शाम 05.30 बजे तक दावा आपत्ति हेतु आवेदन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची एवं दावा आपत्ति हेतु प्रपत्र का प्रारूप कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बालोद के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन में देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904