
डौंडीलोहारा :- प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप बालोद जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर घुमंतू जानवरों को पकड़ कर स्थानीय स्तर पर संचालित गौशालाओं में व गौठान में रखने दो दिनों से बालोद शहर के अंदर मुहिम छेड़कर सड़क में घूमने वाले पशुवों की धरपकड़ की कार्यवाही किया गया व बकायदा इस मुहिम में जिला प्रशासन,पुलिस विभाग व नगरीय निकाय के जिम्मेदार अधिकारी सड़क पर उतरे व गौपालकों को भी समझाइस दी वही नही मानने पर कार्यवाही करने की बात भी कही जिससे मुहिम का असर शहर में तो दिखा लेकिन कलेक्टर के निर्देश का पालन बालोद जिला के अन्य नगरों में फिलहाल नही दिखाई दे रहा है। मसलन बात डौंडीलोहारा नगर की करे तो मुख्य मार्ग हो या विवेकानंद चौक,बाजार चौक,नया बस स्टैंड,खेल मैदान मार्ग सभी जगह खुले आम सड़क पर जानवर घूम रहे है। जिससे आवागमन में भारी परेशानी तो हो ही रहा है। दुर्घटना का भी अंदेशा बना हुवा है।

डौंडीलोहारा नगर में सड़क में घूमने वाले पशुओं की धरपकड़ क्यों नही हो रहा जब बालोद क्लेक्टर के निर्देश पर बालोद शहर के अंदर मुहिम चलाकर पशुओं को पकड़ कर गौठान व गौशालाओं में रखा जा रहा है। तो नगर के अंदर भी यह मुहिम क्यों नही चलाया जा रहा है। नगर के व्यस्ततम मार्गो में खुलेआम घूम रहे पशुओं से कभी भी बड़ी दुर्घटना औऱ जनहानि हो सकता हैं ।लेकिन स्थानीय प्रशासन की अनदेखी से यहां ऐसे जानवरो की धरपकड़ नही किया जा रहा है।

नगर के अंदर गौशाला व नवनिर्मित गौठान भी मौजूद है। जंहा ऐसे सड़को पर घूमने वाले पशुओं को सड़क से पकड़ कर रखा जा सकता है। पशु मालिको को प्रशासन का भय नही क्योंकि ऐसे मामलों पर कार्यवाही नही हो रहा ।जबकि सड़को में घूमने वाले पशुओं की पूर्व में सड़क हादसे में जान जा चुकी है। वही कई आमजन दुर्घटना के शिकार भी हुए है।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904