Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सरजु टेकाम को गिरफ्तार करे पुलिस,खुलेआम लोगो को काटने मारने की बातकर भड़का रहा-सांसद मोहन मंडावी

कांकेर :-मानपुर,मोहला क्षेत्र में एक कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व हिंदू धर्म संगठनों को टारगेट बनाने उनको काटने मारने की बात कहने वाले व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वाले सूरजु टेकाम को गिरफ्तार करने की मांग कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने सरकार से व पुलिस प्रशासन से किया है। सांसद मोहन मंडावी ने कहा है कि सूरजु टेकाम आदिवासी समाज की आड़ में राजनीति कर रहा है। आमजनता को पार्टी कार्यकर्ताओं को काटने मारने की बात कह रहा है। बेतुका बयानबाजी कर रहा है। विहिप व बजरंग दल के बारे में उलजुलूल बात कर रहा है। आदिवासी क्षेत्र में तेजी से धर्मांतरण हो रहा 5 वी अनुसूची क्षेत्र में चर्च बन रहा हमारे देवी देवता मेला मड़ाई खत्म होने की कगार पर है। इन विषयों को छोड़कर सरजू टेकाम लोगो को काटने मारने की बात कह रहा है। आदिवासी समाज के लोगो को बरगलाने का काम कर रहा है। ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए ।पूर्व में भी कई लोग मारे गए है। इसमें ऐसे लोगो का हाथ हो सकता है। जिसकी जांच कर कड़ी कार्यवाही पुलिस को करना चाहिए । अगर कार्यवाही नही हुई तो जगह जगह धरना प्रदर्शन होगा एफआईआर कराया जाएगा जिसकी जवाबदारी प्रशासन व सूरजु टेकाम की होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *