Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल आयोजन से ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह – श्रीमती बसंती बाला भेड़िया

 डौंडी लोहारा- विधानसभा वनांचल क्षेत्र मंगचुवा जोन स्तरीय ओलंपिक खेल का समापन समारोह ग्राम तुरमुडा में जिला पंचायत बालोद की सदस्य श्रीमती बसंती बाला भेड़िया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मुख्य अतिथि बसंती बाला भेड़िया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पुन: स्थापित करने की दिशा में अनुकरणीय पहल कर पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक  खेल का आयोजन गांव गांव करा कर गिल्ली डंडा,कबड्डी,खोखो,रस्सा खींच,गोली चम्मच,पिट्टूल जैसे आदि खेलों के प्रति रुझान ग्रामीणों में पैदा किए हैं l खेलों में ग्रामीण युवा महिलाएं और सियान बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं इस तरह के आयोजनों से ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह का संचार हुआ है l इस तरह के आयोजनों से गांव में आपसी प्रेमभाव और सौहार्द बनते जा रहा है lउक्त अवसर पर श्रीमती छबिला सिन्हा (प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस) झुमुक लाल परसाई (सरपंच कुदारी दल्ली) उत्तम ठाकुर (उप सरपंच मंगचुवा) देवराणा, लक्ष्मण भंडारी भूपेंद्र साहू (अध्यक्ष ब्लाक युवा कांग्रेस डोंडी लोहारा) हरख कोर्राम,सतीश यादव,तुलाराम नायक, एवं समस्त सरपंच एवं सभी ग्रामवासी तुरमुड़ा की उपस्थिति रहे l राजीव युवा मितान क्लब तुरमुड़ा व ग्रामवासियो का भी सहयोग आयोजन में रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *