रायपुर, 5 अक्टूबर 2020
नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रिटायर्ड आई.पी.एस. अधिकारी श्री रविन्द्र भेंड़िया के आकस्मिक निधन पर उनके गृहग्राम पहुंचकर उनकी पत्नी और छत्तीसगढ़ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया एवं परिजनों से मिलकर गहरा दुःख व्यक्त किया। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय श्री रविन्द्र भेंडिया के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की। डॉ. डहरिया ने उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। श्री रविन्द्र भेंडिया महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया के पति हैं। श्री रविन्द्र भेंडिया का रविवार को देर रात हॉर्ट अटैक होने से निधन हो गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904