
विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया संगठन का स्थापना दिवस
बुजुर्गो को फल वितरण वही असहाय महिलाओ को साड़ी प्रदान किया

बालोद :- आज कृष्णजन्माष्टमी पर विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस पर आज डौंडीलोहरा, बालोद,दल्लीराजहरा में विहिप बजरंगदल व मातृशक्ति संगठन ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया संस्कार शाला में जहां बच्चों के बीच पहुंचकर दही लूट आयोजन में शामिल होकर बच्चों को बिस्किट व चॉकलेट वितरित किया वही प्रशामक भवन में जाकर बुजुर्ग रहने वाले के लिए फल वितरित किया गया मातृशक्ति संगठन के द्वारा असहाय वृद्ध महिलाओ को साड़ी व फल प्रदान किया गया। वही शहर के अंदर मन्दिर परिसर में हलवा प्रसाद का वितरण किया गया । विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,जिला मंत्री राज सोनी जिला मातृशक्ति संयोजिका सत्या साहू,जिला मंत्री स्वेता राजपूत,जिला सह मंत्री मोनू सोनवानी,उमेश सेन जिला समन्वय अध्यक्ष संगीता देवांगन,शहर अध्यक्ष भारती बाडे,रोहणी साहू,प्रीति देशमुख,डौंडीलोहारा प्रखंड अध्यक्ष ढाल साहू,रमेश हरदेल,हेमंत देशमुख,मदन ठाकुर,कमल बजाज प्रमुख रूप से उपस्थित थे वही दल्लीराजहरा में श्रीमती नन्दा पसीने,उषा साहू,मेघा साहू सहित अन्य महिला सदस्य शामिल रहे।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904