Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

“परिवर्तन यात्रा” डौंडीलोहारा नगर में फ्लॉप शो साबित हुई,भाजपा संगठन नेताओं की कार्यशैली पर बड़ा ?

प्रश्नचिन्ह :- आखिर डौंडीलोहारा नगर में परिवर्तन यात्रा के आगमन व स्वागत आयोजन में कार्यकर्ताओं की कमी क्यों ?

टिकट वितरण बाद जहां भाजपा के लिए कमजोर क्षेत्र वाले डौंडी नगर में सफल आयोजन तो डौंडीलोहारा नगर में स्वागत समारोह में आखिर कार्यकर्ताओं की कमी कैसे हो गया ? बड़े बड़े नेताओं के बीच कही खीचतान व गुटबाजी का असर तो नही ।

मंच के नीचे खड़े कार्यकर्ता और मंच पर नेता संबोधन कर रहे।

डौंडी लोहारा :- भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों व प्रदेश संगठन के प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में भारी भरकम काफिलों के साथ विजयी संकल्प परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया है। इसी के तहत आज यह यात्रा बालोद शहर से निकलकर डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े नगर में पहुंची लेकिन जिस उत्साह व उमंग से दूसरे क्षेत्रों में इस परिवर्तन यात्रा में लोग शामिल दिख रहे थे । वो नजारा डौंडीलोहारा नगर में कही भी नजर नही आया महज लगभग 70 से 80 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में परिवर्तन यात्रा का स्वागत व उद्बोधन कराया गया जो संगठन नेताओ की बड़ी कमजोरी माना जा रहा है।

भाजपा के एक दर्जन कार्यकर्ता सड़क किनारे स्वागत में खड़े

विधानसभा सीट का गढ़ माना जाने वाला डौंडीलोहारा नगर के अंदर आज परिवर्तन यात्रा में जो नजारा भाजपा के आयोजन में दिखा उससे यह कार्यक्रम पूरी तरह से फ्लॉप शो कहा जा सकता है। भाजपा संगठन के बड़े आला नेता जहां अब नही सहीबो ,बदल के रहिबो के स्लोगन व नारों के बीच कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर आगे बढ़ रही वही डौंडीलोहारा नगर में आज जो नगरवासियो व ग्रामीणों के बीच चर्चा बना रहा कि स्वागत कार्यक्रम में आमजनता से ज्यादा तो काफिले में वाहनों की भीड़ थी जो संगठन के नेताओ के लिए आत्मचिंतन का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *