
बालोद/गुरुर :- आज गुरुर नगर में विश्व हिंदू परिषद संगठन की बैठक आयोजित किया गया जिसमें 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर में विराजित होने व भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजन को नगर में आमजनता को दिखलाने व आयोजन को नगर में भव्य स्वरूप प्रदान करने को लेकर चर्चा हुई। आज नगर के राममंदिर प्रांगण में विहिप के जिला व प्रखंड के सभी दायित्त्ववान पदाधिकारीयो ने आने वाले आयोजन को लेकर विचार विमर्श कर योजना बनाया
विश्व हिन्दू परिषद बालोद जिला के अंदर हजारों घरों में जाकर अयोध्या से लाई गई अक्षत व प्रभु श्री राम जी की फोटो व आमंत्रण को देंगे इसके लिए जिला स्तरीय एक टीम का गठन भी किया गया है। जिले के पांचों ब्लाक में यह योजना कुछ ही दिनों में प्रारम्भ किया जाएगा इसके लिए कल विहिप के पदाधिकारियों का दल रायपुर राममंदिर जाएगा व देर शाम को सामग्री लेकर बालोद शहर में पहुँचेगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904