Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद शहर में रामभक्त सेवक घर घर पहुंच दे रहे आमंत्रण,कलश यात्रा में शामिल हो रहे हजारों लोग

बालोद – 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र जागरण समिति की आव्हान में पूरे जिले के मंदिरों में भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होगा समिति इस आयोजन को ऐतिहासिक व भव्य बनाने के लिए जिले के सभी मंदिर समितियों से चर्चाकर इस आयोजन की रूपरेखा बना रहे है। वही जिले के सभी बड़े मन्दिर समिति के द्वारा भी व्यापक स्तर पर तैयारी हो रहा है। बालोद जिला आयोजन के संयोजक हेमंत गजेंद्र व जिला सह संयोजक बलराम गुप्ता ने बताया कि जिले में केंद्रीय समिति के दिशा व निर्देश पर अभी 1 जनवरी से 15 जनवरी तक जिले के पूरे 712 ग्रामों में अक्षत वितरण का कार्यक्रम किया जाना है। वर्तमान में कुल 69 खण्डों में 150 स्थानों में छोटे बड़े स्तर पर कलश यात्रा निकाला गया है। वही घर घर संपर्क का काम किया जा रहा है। 15 जनवरी के बाद आगे आयोजन की रूपरेखा जो तय हुआ है। उसी के अनुसार जिले में भी कार्यक्रम किये जायेंगे।


मुख्य आयोजन 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से 01 बजे तक सभी मंदिरों में कीर्तन भजन होंगा व ऑनलाइन कार्यक्रम को देखने की व्यवस्था किया जाएगा 108 विजय महामंत्र का जाप होगा,हनुमान चालीसा पाठ,रामनाम श्रोत का जाप होगा देर शाम को जिले के प्रत्येक हिंदू घरों में मंदिरो में दीप जलाए जाएंगे।वही मंदिरो में भंडारा भी किया जाएगा ।
बालोद जिला के मंदिरो का कर रहे पंजीयन:- जिला सह संयोजक व विहिप जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि संगठन के माध्यम से मंदिरो का पंजीयन हेतु लिंक प्राप्त हुवा है। जिसके तहत सभी मंदिरों का आयोजन हेतु पंजीयन का काम किया जा रहा है। जिले को प्रांत से एक लाख 25 हजार पत्रक प्राप्त हुए है। आगे 50 हजार और मांगा गया है। जो जल्द ही मिल जाएगा। बालोद जिलेवासी राममंदिर निर्माण होने के बाद अपने प्रभु श्री राम जी के गर्भगृह में विराजमान होने की घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वह पल यादगार होने वाला है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *