
डौंडीलोहारा – पूर्व मण्डल अध्यक्ष व हिंदूवादी नेता बलराम गुप्ता ने कहा है। कि जिले व ब्लाक स्तर में लंबे समय से विभागों में पदस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को जिले से अन्यत्र दूसरे जिले में पदस्थ करने की मांग जल्द ही प्रदेश सरकार से किया जाएगा ।नई सरकार के गठन के बाद केंद्रीय योजनाओं व प्रदेश सरकार की नई जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व अन्य दूसरे मंत्री लगातार विभागों की समीक्षा बैठक कर रहे है। वही प्रदेश में भी प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव व कार्य विभाजन किया गया है। जिला स्तर पर बदलाव के बाद कुछ ब्लाकों में भी लम्बे समय से विभागों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को भी जिला से बाहर पदस्थ करने की आवश्यकता है। पूर्व की सरकारों में कुछ बड़े प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों के कार्यशैली पर भी प्रश्रचिन्ह लगते रहे है। वही कुछ लोगो के ऊपर विभागीय कार्यो में लापरवाही करने जनहित के कार्यो में गड़बड़ी करने की बाते भी सामने आया था।
नई सरकार से प्रदेश व जिलावासियों को बहुत उम्मीद है। व जनता ने पूर्व की कांग्रेस सरकार को हटाकर इस बात का स्पष्ठ संकेत दिया है। कि पूर्व में जनता के हितों के विरुद्ध कार्य किये गए गलत कार्य कराए गए है। अब सरकार बदला है। तो पूर्व सरकारों के समय ब्लाक में पदस्थ ऐसे अधिकारी कर्मचारी को हटाने की मांग भी उठ रहा है। जो ऐसे कार्यो में लिप्त रहे है। जिले व ब्लाक स्तर पर ऐसे बहुत से विभाग है। जिनमे कई कर्मचारी लंबे समय से एक ही स्थान मे पदस्थ होकर काम कर रहे है। ऐसे लोगो को जिले व ब्लाक से हटाने की आवश्यकता है। ताकी योग्य व व्यवहारशील अधिकारी व कर्मचारी की ऐसे विभागों में पदस्थापना हो सके।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904