
एटीएम कार्ड नवीनीकरण करने के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 05 आरोपियो को गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को मिली सफलता।
थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के ािक्षक से 5.47 लाख की ठगी का मामला । ठगी के आरोपी अपने आप को बैंक का कर्मचारी /अधिकारी बताकर करते थे ठगी।
यह गिरोह के सदस्य अन्य राज्यो से फर्जी सिम अधिक दामो मे खरीद कर ठगी के लिए करते है उपयोग। ठगी में काॅलर सिम कोलकाता से, पेटीएम नम्बर/खाता, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पंजाब का किया गया है उपयोग।
आरोपियों से 04 नग मोबाईल सेट, 04 नग सिम कार्ड ,लाखों रूपये की लेन-देन वाली 03 नग बैंक खाता का पासबुक, एटीएम कार्ड 06 नग, नगदी 1500 रूपये बरामद।
बालोद पुलिस की सक्रियता एवं त्वरित कार्यवाही से 2.50 लाख रूपये प्रार्थी के खाते में पुर्व ही में वापस कराया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के मार्गर्दान में ,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद दिनेश सिन्हा के पर्वेक्षण मे विोष टीम गठित कर थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रंमाक -445/2020, धारा-420 भादवि 66 डी आई.टी एक्ट में एटीएम फ्राड के आरोपियों को पकडने जिला जमताडा झारखण्ड रवाना किया गया था। जिसमें प्रकरण के 05 आरोपियो को पकड़ने मे बालोद पुलिस को सफलता मिली है।
मामले का विवरण:- प्रार्थी गौकरणलाल सोनबोईर पिता स्व.ाातीराम सोनबोईर साकिन ग्राम मोंगरी पोस्ट लाटाबोर थाना गुण्डरदेही जिला बालोद जो रिटायर्ड ािक्षक है जिसके मोबाईल नम्बर पर अज्ञात मोबाईल नबर 6291798977 द्वारा काॅल कर जिला सहकारी मर्यादित बैंक से बोल रहा हू कहकर प्रार्थी का एटीएम कार्ड का नवीनीकरण कराना है कहकर प्रार्थी के 16 अंको का एटीएम कार्ड नम्बर ,सीवीवी नम्बर और ओटीपी पूछकर उसके अलग-अलग खातों से 5.47 लाख रूपये निकाल कर धोखाधडी किया गया था जिस पर थाना गुण्डरदेही मेे अपराध क्रंमाक -445/2020, धारा-420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। बालोद पुलिस की सक्रियता एवं त्वरित कार्यवाही से 2.50 लाख रूपये प्रार्थी के खाते में वापस कराया
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904