google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से संभाग को मिली 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों की सौगात

रायपुर, 28 जुलाई 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर सरगुजा संभाग में पंद्रह विशेषज्ञ चिकित्सकों (एनएचएम संविदा)  की पोस्टिंग का आदेश जारी हो गया है। इन चिकित्सकों के मिल जाने से संभाग में त्वरित एवं बेहतर उपचार की बड़ी सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी किये गए आदेश में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार पटेल को जिला अस्पताल (एस.एन.सीयू.) जिला जशपुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्राडिना छाया नायक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी(एफ.आर.यू) जिला जशपुर, एम.डी. मेडिसीन डॉ. पियुष देवांगन को जिला अस्पताल, जिला जशपुर, शल्यक्रिया विशेषज्ञ डॉ. शरद मनीष गरेवाल को जिला अस्पताल, जिला जशपुर, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार ध्रुव को जिला अस्पताल, जिला जशपुर पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *