

विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार विश्व हिंदू परिषद बालोद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता के मार्गदर्शन में आज विभाग मंत्री अरुण गुप्ता प्रांत सदस्य प्रशांत दुबे ने ,हिंदू नेता परस साहू बालोद जिला के विशेष संपर्क प्रमुख का दियागया है उक्त कार्यक्रम दल्ली राजहरा मार्ग में स्थित संस्कार शाला बालोद में जिला बैठक रखा गया इस बैठक में राजनांदगांव विभाग मंत्री अरुण गुप्ता व गौरक्षा प्रान्त सदस्य प्रशांत दुबे व मधुकांत यदु समाजसेवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम माँ भारती के तेलचित्रो पर माल्यापर्ण व आरती पश्चात वेदिक मंत्रो के उच्चारण के बाद बैठक की शुरुआत हुई विभाग मंत्री अरुण गुप्ता ने प्रांत बैठक में दिए गए कार्यक्रमो की जानकारी दी व आगामी कार्यक्रम की तिथि बताई इस बैठक में बालोद जिला संगठन के पांचो प्रखंड व बालोद व दल्ली राजहरा शहर के कार्यकर्ता प्रखंड अध्यक्ष संयोजक बजरंग दल प्रखंड संयोजक व मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए इस अवसर पर संगठन में काम करने वाले हिंदुत्ववादी लोगों को नवीन दायित्व दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला विशेष संपर्क प्रमुख की बड़ी जिम्मेदारी गुंडरदेही के युवा नेता परस साहू को दी गई । इस नई नियुक्ति पर बालोद जिला विहिप के अध्यक्ष बलराम गुप्ता मंत्री राज सोनी मोनू सोनवानी उमेश सेन बोधन भट्ट श्रीमती सत्या साहू,स्वेता राजपूत,प्रीति देशमुख,पूजा जैन,भारती बांडे योगिता साहु लक्ष्मी यदु,ओम गोलछा,अजय अग्रवाल,शंकर साहू,प्रेम शुक्ला,लोकेश साहू,मुरली साहू,दीपिका साहू,कमल बजाज सहित अन्य संगठन साथियों ने हिंदू नेता परस साहू को नया दायित्व मिलने पर बधाई शुभकामनाएं दी।।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904