Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद शहर में नशीली कारोबार करने वालों पर कार्यवाही करने बजरंग दल ने पुलिस अधीक्षक को सौपा पत्र

बालोद -शहर में बढ़ते अपराध व बालोद शहर व आसपास के ग्रामों में अवैध कारोबार करने वालों के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्रो में आये दिन नशे की हालत में कुछ लोगो के द्वारा गैरकानूनी कार्य करने की शिकायत को लेकर आज बजरंग दल बालोद ने मोनू सोनवानी,कमल बजाज के नेतृत्व में एसपी को पत्र सौपा व मांग करते हुए कहा कि हाल ही में बालोद शहर व जिले के अंदर नशे के कारोबार करने के मामले तेजी से सामने आया है। शहर व जिले के अंदर अवैध शराब,गांजा,नशीली गोलियों का  विक्रय भी बढ़ रहा है। वही हाल ही में शांत बालोद शहर के अंदर घटित घटनाओं में भी नशा बड़ा कारण था। समय समय पर ऐसे मामलों पर कार्यवाही तो हो रहा है लेकिन कई ऐसे लोग आज भी इस अवैध धंधो को आगे बढ़ाने के कार्य मे लगे हुए है। जिनके ऊपर कार्यवाही करने की आवश्यकता है। अवैध कारोबार में लिप्त ऐसे सभी अपराधियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए व बालोद शहर व बालोद जिले में ऐसे लोगो की धरपकड़ की जाये। आज पुलिस अधीक्षक से मिलने वालों में बजरंग दल संयोजक प्रदीप मीनपाल सह संयोजक जीत यदु, सोनू भारद्वाज, मोनू सोनवानी,रवि माधवानी,सतीश विश्वकर्मा, आशुतोष कौशिक, कमल बजाज,चित्रांश देशमुख, विक्की उर्वर्षा, लक्की साहू, योगेश ठाकुर, उजांशू देशमुख,कैलाश ठाकुर, चिरंजीव कौशिक, परितोष साहू, अंश योगी,अमित बिसाई ,अमित कौशिक, सचिन यादव, सूर्या ठाकुर,तुषार ढीमर,गौतम माधवानी,आदि ध्रुवे, साईं आर्य, मनोहर यादव, लक्की पटेल,गोपाल बजाज,नीरज माधवानी,राम नेताम,सुमीत शर्मा,व्यास,सुभम साहू,अमित केलवानी,चिराग प्रधान,रवि पटेल, दिलेश्वर सोनकर सहीत अन्य बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *