
स्वतंत्रता दिवस पर हुआ विशेष आयोजन: भीमकन्हार सरपंच पोषण लाल साहू ने किया गांव के जवानों सहित उनके परिजनों का सम्मान, पिता उखाराम साहू की स्मृति में हुआ आयोजन
मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे रिटायर्ड आईएएस हीरालाल नायक ने कहा: इस गांव से मेरिट में आने वाले विद्यार्थी को अपनी ओर से देंगे 1 लाख रुपए इनाम
बालोद। डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भीमकन्हार में स्वतंत्रता दिवस पर सरपंच पोषण साहू द्वारा अपने गांव के जवानों और उनके परिजनों का सम्मान किया गया। जो वर्षों से देश सेवा में तल्लीन हैं। 40 से ज्यादा युवा इस गांव के हैं जो भारत देश के कोने-कोने में अलग-अलग सुरक्षा बलों और पुलिस के रूप में सेवा दे रहे हैं।लोहारा ब्लॉक में यह पहला गांव है जहां पर ज्यादा संख्या में देश सेवा में जवान तैनात है । कोई जम्मू कश्मीर तो कोई गुजरात तो कोई पश्चिम बंगाल तो कोई दक्षिण भारत में कर्नाटक सहित चारों दिशाओं में देश की रक्षा कर रहे हैं। तो कोई नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के दक्षिणी जिले में भी साहस का परिचय दे रहे हैं। ऐसे जवानों के सम्मान में पोषण साहू द्वारा अपने स्वर्गीय पिता उखाराम साहू की स्मृति में यह कार्यक्रम रखा गया था। 15 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस जिला रायपुर एचएल नायक थे। अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति हायर सेकेंडरी स्कूल के अध्यक्ष नरसिंह साहू ने की। विशेष अतिथि सरपंच पोषण साहू, जनपद सदस्य खगेश ठाकुर, सेवानिवृत्त व्याख्याता रोमनलाल ठाकुर, गजपति राम, हीराराम देवहारी, डामन लाल देवहारी, फकीरचंद बाफना, शत्रुघ्न शाह, महेंद्र दास साहू दिनेश कुमार चंद्राकर, झनिश कुमार साहू, मनोज कुमार जागड़े, थानसिंह श्रीवास थे। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे मूलतः ग्राम डुंडेरा के रहने वाले रिटायर्ड आईएएस हीरालाल नायक ने मंच पर घोषणा की कि अगर इस गांव भीमकन्हार से कोई भी विद्यार्थी 10वीं 12वीं बोर्ड में मेरिट लिस्ट में आते है तो उन्हें अपनी ओर से नकद 1 लाख रुपए इनाम देंगे। उन्होंने सभी बच्चों को अच्छे से पढ़ाई कर अपना भविष्य संवारने की बात की। वहीं उन्होंने सरपंच पोषण साहू द्वारा किए गए आयोजन की सराहना की। वही दसवीं में 80% अंक लाने वाले किशन कुमार, राज्य स्तरीय कबड्डी की खिलाड़ी कुमारी रेशमा ,नवोदय में चयनित छात्र कुमारी दीक्षा और प्रयास के लिए चयनित छात्र लुकेश कुमार, हेमलाल, मोहनलाल आदि का भी सम्मान किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर रहा ग्रामीणों में भी विशेष उत्साह
इस गांव के युवाओं में बचपन से ही देश प्रेम का जज्बा रहता है। दोनों राष्ट्रीय पर्व को यहां धूमधाम से मनाया जाता है। जहां पर पूरे ग्रामवासी दिनभर स्वतंत्रता का आनंद लेते नजर आए। गांव में सभी अन्य कामकाज कृषि आदि बंद रखे गए थे। शासकीय प्राइमरी, मिडिल और हायर सेकेंडरी स्कूल और शिशु मंदिर के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति एक ही मंच पर हुई। बच्चों ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।
पूरे ग्रामवासी पालकगण पूरे कार्यक्रम के अंत तक अपने आजादी के उत्सव के सहभागी बने।
माता-पिता बोले, बच्चों के कारण हुआ हमारा सम्मान, हो रहा गौरव का अनुभव
स्वतंत्रता दिवस पर अधिकतर जवान वैसे तो अपने-अपने क्षेत्र में ड्यूटी पर ही थे। अधिकतर जवानों के माता-पिता को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिनके वीर सपूत देश की सेवा में लगे हुए हैं। इस मौके पर उनके पालकों ने कहाकि हमें अपने संतानों पर गर्व है जो देश के काम आ रहे हैं। आज उनकी वजह से हमारा सम्मान हुआ। यह भी गर्व की बात है। तो वहीं सरपंच पोषण साहू द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। इससे युवाओं में देश प्रेम का जज्बा बरकरार रहता है। पदस्थ जवानों को देखकर गांव के अन्य युवा भी प्रेरित होते हैं और वह भी देश सेवा, आर्मी आदि भर्ती में जाने के लिए तैयारी करते रहते हैं।
सरपंच द्वारा किया जा चुका पूर्व में भी विशेष सम्मान समारोह
इसके पहले भी दो राष्ट्रीय पर्व के दौरान सरपंच पोषण साहू द्वारा विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा चुका है। पिछले गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पिता स्वर्गीय रामसाय की स्मृति में सम्मान समारोह रखा गया था। तो वहीं उसके पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी बघेल की स्मृति में सम्मान समारोह रखा गया था। पंचायती कार्यकाल के अंतिम चरण को यादगार बनाते हुए सरपंच ने अब देश सेवा में लगे हुए जवानों और पुलिस अधिकारियों को समर्पित सम्मान समारोह रखा था।
अपनापन लगता है गांव में
मुख्य अतिथि हीरालाल नायक रिटायर्ड आईएएस हैं जिनका जन्म स्थान ग्राम डुंडेरा थाना अर्जुंदा जिला बालोद ही है। उन्होंने कहा गांव आकर एक अपनापन लगता है। यहां कई यादें जुड़ी हैं। पुराने दिन याद आते हैं। पांचवी तक उन्होंने डुंडेरा में ही पढ़ाई की फिर मिडिल की शिक्षा चौरेल से पूरी की। भिलाई में उन्होंने एमए किया। 30 अप्रैल 2019 को वे अपनी सेवा से रिटायर्ड हुए उस समय वे छत्तीसगढ़ शासन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय नया रायपुर में जॉइंट सेक्रेटरी थे। रिटायर्ड के बाद वे खेती किसानी और समाज सेवा में जुटे हुए हैं। सामाजिक कार्यों का निर्वहन करते वे छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जुलाई 2021 से महासचिव भी रहें।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904