Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दूल्हा व दुल्हन के परिवार सहित आये मेहमानों ने मास्क लगाकर सगाई कार्यक्रम सम्पन्न कराया दिया संदेश जब तके दवाई नही तब तक ढिलाई नही

वर वधु व बराती घरआती सहित सभी मेहमान व बच्चे मास्क लगाकर सगाई कार्यक्रम संपन्न कराया ग्राम कादूंल में अनोखा पहल

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम कांदुल में आज एक साहू परिवार में अनोखा सगाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भिलाई से आए बाराती एवं कन्या पक्ष सगाई कार्यक्रम के समय सैनिटाइजर एवं मास्क लगाकर सामाजिक रीति रिवाज के साथ पूजा पाठ संपन्न किया।

वही गांव के प्रमुख ग्राम समिति के अध्यक्ष कौशल कुमार बंजारे ने कहा कि गांव कांदुल में जो सामाजिक कार्यक्रम हो रहा है उसमें शासन की गाइडलाइन के अनुसार से मास्क व सैनिटाइज का ध्यान रखकर सगाई कार्यक्रम करवाया जा रहा है। ग्राम कांदुल के कोषाध्यक्ष हेमंत सेन ने बताया गांव में सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जो भी कार्यक्रम हो रहा है, कोरोना काल को ध्यान में रखकर सैनिटाइजर व मास्क का उपयोग कर कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है

ग्राम कांदुल में सगाई कार्यक्रम में मास्क लगाकर कार्यक्रम संपन्न कराने से जन चर्चा बना हुआ है। कोरोना काल के चलते ग्रामीणों ने काफी नियम का पालन करते हुए शासन की गाइड लाइन के अनुसार से सगाई कार्यक्रम एवं शादी की रस्म पूर्ण किए जा रहे है। सगाई कार्यक्रम में रेख लाल साहू द्वारा अपने बेटी की सगाई कार्यक्रम में बुलाए मेहमानों को सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण किया गया।

इस मामले में सरपंच प्रतिभा देवदास ने कहा हमारे गांव में कोई भी शादी सगाई का कार्यक्रम हो रहा है उसमें मास्क, सैनिटाइजर, व सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर कार्यक्रम संपन्न किए जा रहे है आज के इस कार्यक्रम से समाज को एक नई दिशा मिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *