Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 दिसम्बर को पखांजूर आएंगे

विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण शिलान्यास

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बुधवार 11 दिसम्बर को कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित ’सुशासन का एक साल’ कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय पखांजूर स्थित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में दोपहर 01 बजे शिरकत करेंगे। उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक अंतागढ़ श्री विक्रम उसेण्डी, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, भानुप्रतापपुर श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी मौजूद रहेंगी। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमन्त ध्रुव, जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा की अध्यक्ष श्रीमती देवली नुरूटी, नगर पंचायत पखांजूर की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका साहा सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य भी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *