
राजनांदगांव: राजनांदगांव में कथित भर्ती घोटाला और पुलिस आरक्षक द्वारा आत्महत्या की घटना पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, “जो भर्ती प्रक्रिया में है वही आत्महत्या कर लिया। इसका मतलब है कि सिस्टम जर्जर हो चुका है। पूरी एजेंसी संदेह के दायरे में आ गई है। भर्ती को रोककर फिर से भर्ती होनी चाहिए। परिवार ने CBI जांच की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजनांदगांव में हुई घटना बेहद चिंताजनक है.भर्ती प्रक्रिया में शामिल सिपाही ने आत्महत्या की है और अधिकारियों को बचाने का आरोप लगाया.इस मामले की CBI जांच के साथ ही प्रदेश में जितनी भर्तियां हो रही हैं उनकी भी जांच होनी चाहिए.
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904