
आज बालोद में भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय का लोकार्पण कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख को पदभार ग्रहण कराया एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव , कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

आज बालोद में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर महतारी वंदन योजना की लाभार्थियों, स्व-सहायता समूह की बहनों, स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और किसानों से आत्मीय संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। जिससे आत्मिक संतोष की प्राप्ति होती है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904