google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर पालिका अध्यक्ष की पत्नी लड़ेगी चुनाव, प्रियंका चोपड़ा होंगी उम्मीदवार…?

बालोद -छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 10 वर्षों के बाद नगरी निकाय चुनाव के लिए सामान्य महिला का आरक्षण हुआ है जिसके बाद से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है भारतीय जनता पार्टी कहें या फिर कांग्रेस इन दोनों पार्टियों के कई राजनेता जो खुद को अध्यक्ष पद का दावेदार मानते थे उनके चेहरे पर सिकन स्पष्ट रूप से नजर आ रही है तो वहीं अब महिला दावेदारों के नाम भी सामने आने लगे हैं पूरे जिले भर में यह चर्चा है कि जिला मुख्यालय नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष पद के लिए विगत 10 वर्षों से अध्यक्ष रहे विकास चोपड़ा की पत्नी प्रियंका चोपड़ा भी मैदान में उतर सकती है हालांकि अब तक नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने इस मामले को लेकर किसी तरह का कोई भी स्पष्टीकरण दावेदारी को लेकर नहीं दिया है लेकिन पूरे जिले में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि विकास चोपड़ा को 10 वर्षों का बेहतरीन अनुभव है तो उसकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा महिला प्रत्याशी हो सकती है।

जानिए और कौन है दौड़ में

कांग्रेस पार्टी की बात करें तो बालोद नगर पालिका के पार्षद पद्मिनी साहू एवं दीप्ति शर्मा का नाम भी चर्चा में है पद्मिनी साहू लगातार दूसरी बार पार्षद है इससे पहले उपाध्यक्ष रही चुकी है वही दीप्ति शर्मा इस बार पार्षद जीतकर आई है लेकिन सभी महिलाओं की बात करें तो बालों शहर की जनता की जुबान पर प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे आगे नजर आ रहा है।

क्या हो सकता है प्रियंका चोपड़ा VS चोपड़ा

बालोद नगर पालिका के लिए अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि इस बार प्रियंका चोपड़ा वर्सेस प्रियंका चोपड़ा मैदान में उतर सकती है नगर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा की पत्नी का नाम भी प्रियंका चोपड़ा है और बालोद भाजपा मंडल के अध्यक्ष अमित चोपड़ा की पत्नी का नाम भी प्रियंका चोपड़ा है इसलिए इस बार क्या चोपड़ा वर्सेस चोपड़ा की लड़ाई शहर वासियों को देखने को मिलेगी क्या फिर पार्टी कुछ और निर्णय ले सकते हैं।

भाजपा में प्रतिभा चौधरी हो सकती है उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो प्रतिभा चौधरी भी इस रेस में कहीं भी पीछे नहीं है वही मोना टूवानी देवांगन,प्रीति देशमुख सहित ये कुछ नाम हैं जो चर्चा में हैं अंतिम फैसला तो भारतीय जनता पार्टी जिला नेतृत्व के हाथों में होगा लेकिन फिलहाल जो बातें फिल्टर होकर सामने आई है उनमें यह नाम सबसे प्रमुख दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *