
देवरीबंगला – बुधवार को विधायक कुंवरसिंह निषाद व विधायक अनिला भेड़िया नर्मदाधाम सुरसुली मे जिला ग्रामीण चिकित्सक संघ द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व मंत्री व विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रात दिन कार्य करने वाले एमआरपी डॉक्टरो की सेवाएं बेहतर है। उन्होंने कोरोना काल में घूम घूम कर हजारों जिंदगियां बचाई है। ग्रामीण डॉक्टर पर प्रशासनिक दबाव आने पर हम उनका साथ देंगे।
विधायक कुंवरसिह निषाद ने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन गौरव की बात है। ऐसे आयोजन आगे भी होना चाहिए। बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया जा सके। समाज में डॉक्टर को भगवान का दर्जा प्राप्त है। डॉक्टर के पेशे को काफी सम्मान से देखा जाता है। हमारे आसपास ऐसे बहुत से उदाहरण हैं, जिनमें डॉक्टर ने मरीजों को नई जिंदगी दी है। डॉक्टर मरीज को स्वस्थ करने के लिए दिन रात एक कर देते हैं। मेरा सौभाग्य है कि में ऐसे आयोजन में सम्मिलित हुआ। छत्तीसगढ़ रुलर मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराम हिरवानी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर समाजसेवी आशीष तिवारी, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, केशव शर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, उपसरपंच पोखन साहू, बरसन निषाद विधायक प्रतिनिधि, भूपेश नायक ,आनंद निषाद, सागर साहू, दिव्या पारकर, पूर्णिमा सिंनहा, देवहूति साहू, ज्योति बाला, ललित साहू, देविका डेनियल, आई एल मानिकपुरी, श्याम सुंदर देवांगन, भागवत साहू सहित ग्रामीण चिकित्सक उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904