Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपा का जनपद में कब्जा,क्रांति सोनबरसा अध्यक्ष एवम जयलाल मालेकर उपाध्यक्ष निर्वाचित

जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, प्रभारी पवन साहू एवम जिला कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा की रणनीति से भाजपा का 10 वर्षों बाद जनपद में हुआ कब्जा

डौंडीलोहारा – आज जनपद पंचायत डौंडीलोहारा में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव भारी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ ।जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, प्रभारी पवन साहू एवम जिला कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा की रणनीति से भाजपा का जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवम उपाध्यक्ष पद पर लगभग 10 वर्षो के लंबे अंतराल के बाद कब्जा हुआ है।जनपद पंचायत की जीत में प्रदेश सोसियल मीडिया के हरीश कटझरे जिला मंत्री भाजपा जयेश ठाकुर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल, निवर्तमान जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला ,मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव तथा मंडल अध्यक्ष सुरेश साहू ,व पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओ का योगदान रहा।

जनपद पंचायत चुनाव में भाजपा ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कुल 25 सदस्यों के बीच भारी अंतराल से चुनाव में जीत दर्ज किया सर्वप्रथम अध्यक्ष पद ले लिए भाजपा से कांति प्रकाश सोनबरसा ग्राम फरदफोड़ ने अध्यक्ष पद हेतु नामांकन किया वही कांग्रेस से टीकम बरसन निषाद देवरी ने नामांकन किया जिसमें भाजपा की कांति सोनबरसा को 16 मत वही कांग्रेस उम्मीदवार को 9 मत मिले जिसमे भाजपा ने जीत दर्ज किया वही उपाध्यक्ष चुनाव में जयलाल मालेकर ने नामांकन किया वही कांग्रेस से भूपेश नायक ने फार्म जमा किया इस चुनाव में भी भाजपा के जयलाल मालेकर को 16 मत वही भूपेश नायक को मात्र 9 वोट ही मिले जिसमे उपाध्यक्ष पद भी भाजपा की झोली में वापस आया।
आज सुबह से ही नगर में जनपद पंचायत चुनाव को लेकर भारी भीड़ जनपद कार्यालय के सामने लगा रहा जनपद क्षेत्र के आसपास के गांवों के सैकड़ो कार्यकर्ता आज के चुनाव परिणाम को लेकर उत्सुक दिखे जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई भाजपा के समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की व फटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया

भाजपा कार्यालय व शिशु मंदिर में बनी रणनीति:- आज सुबह सभी 16 जनपद सदस्य जो भाजपा व समर्थकों की थी सुबह भाजपा कार्यालय जुंगेरा से सीधे डौंडीलोहारा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे जहां जिले के अध्यक्ष चेमन देशमुख,निवर्तमान जिला अध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष भाजपा दिलीप शर्मा, जिला मंत्री भाजपा जयेश ठाकुर, जिला संयोजक सोसियल मीडिया हरीश कटझरे, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल, निवर्तमान जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला सहित अन्य पार्टीनेताओ ने सभी से रायशुमारी की व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नाम सर्वसम्मति से तय कर चुनाव में उतारा गया जिसमें भाजपा को सफलता मिली ।

जीत के बाद नगर में निकली रैली : जनपद पंचायत में जीत की घोषणा के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली जिसमे सभी 16 जनपद सदस्यों के साथ निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहीत सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे। माँ काली मंदिर में सभी ने आशीर्वाद लिया व पूजा अर्चना की।

आज इस चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र टेकाम, मण्डल अध्यक्ष विवेक वैष्णव,मंडल अध्यक्ष उत्तरा पिस्दा, मंडल अध्यक्ष सुरेश साहू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराम गुप्ता, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा, मंडल महामंत्री दारा सिंह भौसार्य ,पूर्व मण्डल महामंत्री महावीर तातेड़,, भाजयुमो अध्यक्ष डोमेन्द्र देशमुख,भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रिंस शर्मा टेकसिंग छेदाम वरिष्ठ आदिवासी नेता,मंडल महामंत्री संदीप जैन, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा महावीर साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता हीरा ठाकुर,निरंजन पटौदी,पूनम जैन, ,रोहित ठाकुर,कोमल दुग्गा,सुमेन्द्र देशमुख,प्रीतम साहू,जगतपाल सिन्हा,देव देवांगन,भागवत साहू, सरपंच डेविड बारले,भूषण साहू,अभय साहू,अनिल पटेल,दुष्यन्त गिरी गोस्वामी,हीरेन्द्र गायकवाड़,भानु देवदास, भाजयुमो अध्यक्ष डोमेन्द्र देशमुख , पार्षदगण सुभद्रा टांडेकर , नेहा उपाध्याय, सूर्यकला ठाकुर, तथा ममता यादव, दिलीप सिन्हा,जयेश जैन,धीरज जैन,पलाश गुप्ता,धर्मेंद्र निषाद,संदीप भंसाली नरेंद्र लुंकड़ सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे । सभी ने निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को जीत की बधाई दी।

भाजपा के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि शहर की सत्ता पर काबिज होने के बाद आज जनपद पंचायत चुनावों में डौंडीलोहारा जनपद में जीत दर्ज कर भाजपा ने विजय का परचम लहराया है। जो जिले के अन्य जनपद पंचायत में जीत तक जारी रहेगा यह जीत जनता के आशीर्वाद से कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत से व संगठन की सटीक रणनीति से प्राप्त हुआ है। जो जनादेश जनता ने हमको दिया है। उसी आशा के अनुरूप शहर व ग्रामीण क्षेत्रो में विकाश के कार्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *