
बालोद जिला वैष्णव मंडल की बैठक का आयोजन श्री दिनेश वैष्णव की अध्यक्षता में आज ग्राम गुजरा में किया गया। इसमें समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित हुए।
जहां समाज को प्रगति पथ पर अग्रसर होने का वचन संकल्प लिया गया।
नए सदस्यों को वैष्णव मंडल में जोड़ा गया।समाज के पदाधिकारी के द्वारा समाज के विकास के लिए कार्य योजना तैयार किया गया। समाज से विमुख वैष्णव बंधुओं को भी समाज में जोड़ने हेतु कार्य योजना बनाई गई। मंडल के अध्यक्ष श्री दिनेश वैष्णव एवम् उपाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र वैष्णव के द्वारा सामाजिक पत्रिका आयोजन हेतु कार्य योजना तैयार कि गई।इसके लिए समाज के व्यक्तियों से अपने परिवार की जानकारी चाही गई है। बालोद जिला में निवासरत सभी वैष्णव बंधुओं जो समाज की मुख्य धारा में जुड़ना चाहते हैं उन्हें सह-शर्तआमंत्रित किया गया है। वैष्णव मंडल की बैठक प्रतिमाह आयोजित की जाती है।
। आज की बैठक में सभी पदाधिकारी एवम् कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति रही ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904