
बालोद /डौंडीलोहारा :- पहलगाम में आतंकवादी हमले मे मारे गए 26 शहीदों का बदला आज भारत ने ले लिया है। कल देर रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर व पाक के अंदरूनी प्रान्त पंजाब के कई आतंकवादी केम्पों पर मिसाइल हमले कर उनको तबाह कर दिया है। हमले में वर्तमान जानकारी में लगभग 100 आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है। वही 9 आतंक के केम्पों में 24 मिसाइल भारत ने दागे है। आज सुबह जैसे ही पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की खबर मिली देशवासियों मे खुशी देखी गई व वीर जवानों के इस अदम्य शौर्य व दमदार आक्रमण की सभी ने तारीफ की। पाकिस्तान के आतंकियों ने जिस निर्ममता से पहलगाम में देशवासियों की हत्या की थी उससे पूरा देश मे गुस्सा था व देश की जनता गुनहगारों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। हमले के 15 दिनों बाद आज भारत के सैनिकों ने शहादत का बदला ले लिया है। आज भारत के इस आक्रमण पर बालोद जिलावासियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वीर जवानों के शौर्य को सलाम किया है।

पहलगाम हमले का करारा जवाब पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर भारतीय सेनिको ने दिया है।
मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर,पंजाब में सटीक मिसाइल हमले व हमलों में 100 के करीब लश्कर,मुजाहिद्दीन, जैश आतंकियों का खात्मा एक सफल ऑपरेशन है।
POK में सर्जिकल स्ट्राइक से दहशतगर्दों की नींव हिला दी गई है। हिंदुस्तान के वीर जवानों को हम सभी का जयहिंद:-संत वीरेंद्र देशमुख कामधेनु मंदिर सुरेगांव भेंडी




पाकिस्तान में रहकर कश्मीर में आतंक फैलाने वाले दरिंदे आतंकवादियों के केम्पों को देर रात हमला कर नष्ट करने वाले वीर जवानों को हमारा सलाम,देश के वीर जवानों ने आज पहलगाम हमले में मारे गए वीर पर्यटकों का बदला लिया है। भारत देश के हमारे तीनो सेनाओं के वीर जवानों ने आज 1 करोड़ 40 लाख देशवासियों को गौरवान्वित कर दिया है :-राजेश सोनी विहिप जिला मंत्री

हमारे सैनिकों ने 26 भारतीयों की हत्या का बदला 100 आतंकवादियों की कब्र खोदकर ली है। बड़े ही पराक्रम का काम किया है। थल,जल,नभ की सुरक्षा करने वाले हिंदुस्तान के वीर जवानों पर हम सभी को गर्व है। वीर जवानों के पराक्रम से यह तय है कि यह बदला हुआ भारत है। जवाब देना जानता है। और सैनिकों ने कड़ा व दमदार जवाब पाकिस्तान को दे दिया है :-ओम गोलछा विहिप जिला उपाध्यक्ष


आज मां भारती के लालों ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करके नापाक आतंकवादियों के बड़े ठिकानों को ही उजाड़ दिया है। वही 100 के करीब आतंकवादियों को मार गिराया है ।
ये नया भारत है, ये मोदी का भारत है। चुप नही रहता,आतंक को सहता नही है। ये भारत
घर में घुसकर मारता है:-महावीर तातेड़ वरिष्ठ भाजपा नेता डौंडीलोहारा

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904