
हीरापुर में 5 परिवारों ने हिंदू धर्म मे की वापसी,मृतक धर्मांतरित परिवारों ने कहा हिंदू धर्म मे ही रहेंगे
गंगाजल पीकर मंदिर में पूजा कर कहा भटक कर यीशु धर्म पालन कर रही थी,सनातन हिंदू धर्म से बड़ा कोई धर्म नही

बालोद :- लंबे समय से बालोद जिला में हिंदू धर्म से जुड़े परिवारों को बहला कर सेवा,स्वास्थ्य व आर्थिक प्रलोभन देकर धर्मांतरण का जो खेल खेला गया था हिंदू समाज को बांटने का जो काम किया जा रहा था इस मामले का खुलाशा आज बालोद जिला शहर केंद्र से लगे ग्राम हीरापुर से सामने आया जहां पर हिंदू धर्म छोड़कर धर्मांतरित ईसाई बनने वाले एक परिवार के यहां एक लड़की की मौत हो गई और जब उसके अंतिम संस्कार की बात आई तो ग्रामीणजन व विहिप हिंदू संगठन ने जोरदार विरोध किया व गांव में मृतक के अंतिम संस्कार के लिए हिंदू मुक्तिधाम में जगह देने से मना किया गया। ग्राम में विरोध के बीच ग्रामीणों की बैठक हुई व धर्मांतरित ईसाई परिवार के लोगो ने बैठक में जाकर अपनी गलती मानी व हिंदू धर्म समाज मे रहने की बात कही वही लिखित पत्र में कहा कि हम सनातन हिंदू धर्म की परंपरा व रीति रिवाजों,पूजा पद्धति के अनुसार रहेंगे व घर मे हिंदू देवी देवता की स्थापना करेंगे तब गांव वाले कि सहमति से अंतिम संस्कार के लिए जगह दी गई

धर्मांतरित परिवारों ने बाइबिल को किया नदी में ठंडा :- मृति परिवार की मोनस बाई साहू पति स्व. जगमोहन साहू, दानेश्वरी साहू,देविका साहू, कविता साहू, दुर्गेश्वरी साहू ने गांव के मंदिर में जाकर पूजा की,ईसाई धर्मग्रंथ बाइबिल को नदी में ठंडाकर दिया व हिंदू धर्म के पवित्र गंगाजल को पीकर हिंदू धर्म को अपनाया व पूजा की
बालोद जिला में सनोद के बाद हीरापुर में धर्मांतरित ईसाई की मौत पर ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के लिए जगह देने से मना किया सनोद में स्थानीय प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में गांव वालों के भारी विरोध के बाद धर्मांतरित मृतक के शव को दूसरे जिले धमतरी में भेजा गया तब मामला शांत हुआ था।
विश्व हिंदू परिषद से जुड़े संगठन के बड़े नेता जिले के अंदर ईसाई मिशनरियों के द्वारा चलाये जा रहे हिंदू विरोधी कार्यो को रोकने लगातार अभियान चलाकर गांवों में जागरण का काम कर रहे है। विहिप के माध्यम से बालोद शहर,गुंडरदेही,डौंडी,डौंडीलोहारा,गुरुर,अर्जुन्दा ब्लाक के कई गांव में अवैध प्रार्थना सभाओं पर रोक भी लगवाया था था वही पुलिस ने कुछ लोगो को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था
आज इस मामले पर ग्राम हीरापुर में सेतराम साहू ग्राम पटेल,परमानंद साहू,सतानंद साहू,लक्ष्मण साहू,प्रभुराम,कुबेर सहित विश्व हिंदू परिषद के उमेश सेन,व बालोद ग्रामीण विहिप अध्यक्ष मुरली साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
विहिप जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने मामले को लेकर कहा कि हमलोग लंबे समय से जिले के अंदर चलाये जा रहे अवैध धर्मांतरण की साजिश का खुलासा कर रहे है। ये आज हीरापुर में मोनस बाई के बयान से स्पष्ठ हो गया है कि जिले के अंदर ईसाई मिशनरियों के द्वारा भोले भाले हिन्दू परिवारों को बहला कर ईसाई बनाने का काम किया जा रहा है। हिंदू धर्म समाज को कमजोर करने की बड़ी साजिश चल रहा है। ऐसे विधर्मी लोग सनातन परिवारों को तोड़कर साजिश कर आर्थिक लाभ ले रहे है। व दुःख के समय उनको अकेला छोड़ दे रहे है। हिंदू धर्म मे ऐसे लोगो को वापस आना चाहिए। विहिप बजरंग दल अपने अभियान के तहत आगे भी जिला में घर वापसी अभियान चलाएगा।

मंदिर में पूजा करते हुए धर्मांतरित ईसाई,ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904