

डौंडी लोहारा— स्थानीय पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौंडी लोहारा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला मंत्री भाजपा जयेश ठाकुर एवं अध्यक्षता प्राचार्य ड़ी. आर. देवहरे ने किया तथा विशेष अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम गुप्ता ,वरिष्ठ भाजपा नेता टेक सिंह छेदाम ,सदस्यगण सरोज पटेल व अंजना दुबे तथा शुभाषिणी राजपुत उपस्थित रही । अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया। अतिथियों के सम्मान में संस्था के बच्चों ने स्वागत गीत गया तथा सरस्वती वंदना सहित सामूहिक नृत्य एवम प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों ने नवप्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर, मुह मीठा कर पुस्तक प्रदान किया गया ।
इस अवसर मुख्य अतिथि जयेश ठाकुर ने कहा कि आज हम प्रवेश उत्सव के द्वारा इन नवप्रवेशी बच्चों के माध्यम से अपने भारत देश के भविष्य का स्वागत कर रहे है।आने वाले दिनों में जब हमारा देश विकसित भारत कहलायेगा तो विकसित भारत बनने की प्रक्रिया में इन नवप्रवेशी बच्चों सहित अनेक बच्चों का योगदान होगा। जिन नवप्रवेशी बच्चों का हम आज स्वागत कर रहे है ये हमारे देश के भविष्य है। श्री ठाकुर ने कहा कि संस्था के सभी शिक्षक साथियों ने वर्ष भर कड़ी मेहनत कर बच्चों को सफलता दिलाने में अपनी भूमिका निभाई है इस संस्था के सभी शिक्षक का आभार जिनके प्रेरणा से इस शाला के बच्चे जिला स्तर सहीत प्रदेश स्तर पर अनेक क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किए है। आपने इन बच्चों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और अपने माता-पिता गुरुजनों का नाम रोशन करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
प्रवेश उत्सव को बलराम गुप्ता, टेक सिंह छेदाम,
श्रीमती सरोज पटेल सहित अन्य लोगो ने भी संबोधित किया।
सत्र 2024-25 में कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेघावी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया संस्था के प्राचार्य श्री डी आर देवहारे द्वारा शाला प्रवेश उत्सव का महत्व बताते हुए नवप्रवेशी बच्चो को शुभकामनाएं प्रेषित किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री एन. आर. देशमुख व्याख्याता द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती एस. एस. जामवंते एवं दीपशिखा हिरवानी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में समस्त स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।इस अवसर पर शाला परिवार के एम डी साहू, जी एल कुल्हारा ,श्रीमती रोहिणी नायक, जी एस आर्य , श्रीमती एस एस जामवंते , प्रीतम कंवर, श्रीमती कल्पना खरे,क्षमानिधि देवांगन,मंजू ताम्रकार, जोबिन मैथ्यू, श्रीमती किरण देवांगन ,दीपशिखा हिरवानी, सुश्री किरण ठाकुर, अभिषेक सहारे,डी के साहू, सुश्री मेनका ठाकुर, रश्मि पाण्डेय,(व्याख्याता) सुश्री
विभा चंद्राकर,(प्रधान पाठक), सालिक राम पटेल,सीतेश साहू, सत्येंद्र स्वरूप वैष्णव, गुलशन कुमार साहू,सुश्री सुषमा बोरकर,(शिक्षक) अभिषेक शुक्ला,(प्रधान पाठक)शैलेष कुमार बरैया,श्रीमती तरन्नुम बानो,(सहायक शिक्षक) अमित चंद्राकर ,श्रीमती पूजा भेड़िया(सहायक शिक्षक विज्ञान), शशांक साहू(कम्प्यूटर शिक्षक), सुनील कुमार सोनवानी (ग्रंथपाल) सहित अन्य उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904