google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

निःशुल्क पुस्तकें प्राप्त करने दिन भर भूख प्यास से परेशान रहे शिक्षक,शासन के आदेश के बाद भी कई स्कूलों को नही मिली पुस्तकें

बालोद :- निजी स्कूलों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्राप्त करने के लिए दिनभर भूखे प्यासे रहना पड़ा , शासन के फरमान के अनुसार बगैर स्केन के पुस्तकें डिपो से नहीं ले जा सकते , आज बालोद जिले के डौण्डी , गुरूर एवं गुण्डरदेही के 113 स्कुल अपने स्टाफ को लेकर राजनांदगांव डिपो सुबह 5.00 बजे से पंहुचे थे , जहाँ दोपहर तक केवल 10-12 स्कूल वाले ही स्केन कर पाये थे , तभी अन्य स्कुल संचालकों ने इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी जिसपर चालान की प्रक्रिया करने पर पुनः 15-20 स्कूलों को पुस्तकें प्रदान की गई , तभी रायपुर के एम डी पाठ्य पुस्तक निगम ने वहाँ पहुंचकर बगैर स्केन के पुस्तक ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया जिससे स्कुल संचालकों में भारी रोश देखा गया , रात्रि 8.00 बजे स्कुलों को यह निर्देश देकर वापस कर दिया गया कि कल केवल उन्हीं स्कुलों को पुस्तकें दी जायेंगी , जिनका आज चालान कट गया है , इस स्थिति में केवल एक दिन में 40 स्कूलों को ही पुस्तकें दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *