Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

माँ कौशिल्या धाम में गुरुपूर्णिमा पर्व सम्पन्न

डौंडीलोहारा —- विकास खंड अंतर्गत माँ कौशिल्या धाम ( श्री जामड़ी पाटेश्वर आश्रम ) में गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया गया जिसमें सुबह से ही गुरु गद्दी , समाधि स्थल पर गुरु पूजा सहित आश्रम में पूजा अर्चना का क्रम जारी रहा । इसी तरह मुख्य मंदिर में महा आरती कर आटे, गुड़, घी से बने रोट, फल फूल , बुंदी लड्डु का भोग लगाकर श्रद्धालु भक्तों में वितरण किया गया। संत श्रीराम बालकदास महात्यागी के शिष्यों ने अपने-अपने गुरू महाराज का पाद प्रच्छालन कर पूजा आरती किया। इसी क्रम में जिला मंत्री भाजपा जयेश ठाकुर ने संतश्री श्रीराम बालक दास महात्यागी को गुरु पूर्णिमा पर्व पर शाल और श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
संतश्री ने उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि माँ कौशिल्या धाम ( श्री जामड़ी पाटेश्वर आश्रम ) लाखो भक्तों के आस्था और श्रद्धा का केन्द्र है जहाँ गुरू पूर्णिमा मनाने , महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु भक्तों का आगमन हुआ है। आपकी आस्था और भक्ति नमन योग्य है।इसके साथ ही गुरु महिमा का बखान करते हुए “गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरुर साक्षात पारब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः” के श्लोक को याद दिलाते हुए गुरु पूर्णिमा के महत्व को बताते हुए कहा कि इस तिथि को को भगवान बिष्णु की सच्चे मन से विधि पूर्वक पूजा अर्चना करने से मनोकामना पूरी होती है। यह पूर्णिमा तिथि आषाढ़ मास में होती है तो उसे गुरु पूर्णिमा कहते हैं। इस पूर्णिमा के दिन अर्थात आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु महर्षि व्यास जी जन्म हुआ था इस लिए इस दिन को गुरु पूर्णिमा है। श्री जामडी पाटेश्वर धाम में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तो के लिए सीता रसोई में भोजन -प्रसादी की व्यवस्था भी किया गया। माँ कौशिल्या धाम ( श्री पाटेश्वर आश्रम ) में उपस्थित भक्तो की उपस्थिति से भक्तमय माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *