
रायपुर : सांसद राजनांदगांव संतोष पांडेय ने बताया कि कोरोना काल के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बंद लोकल मेमू एवं डेमू ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू होने जा रहा है।
राजनांदगांव लोकसभा के दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को इन ट्रेनों के बंद होने की वजह से दुर्ग,रायपुर आने-जाने में हो रही परेशानियों के मद्देनजर मैंनें इन ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू करने के लिए माननीय केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से लगातार आग्रह किया था। इसके साथ ही जून माह में हुई रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक में भी इन सभी ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू करने
के विषय व मांग को प्रमुखता से रखा था जो आज पूरी हुई और इन ट्रेनों का पुनः संचालन करने की स्वीकृति दी गई है जिसके लिए समस्त यात्रियों को बधाई एवं केंद्रीय रेल मंत्री जी व रेलवे मंडल के अधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904