Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हरीश कटझरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी,ओबीसी सलाहकार परिषद में सदस्य बने,मुख्यमंत्री सहित 7 मंत्री व 14 विधायकों की टीम में शामिल

बालोद:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों के संरक्षण के लिये छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद का गठन किया गया है। सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहने वाले हरीश कटझरे की अन्य पिछड़ा सलाहकार परिषद में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति के लिए हरीश कटझरे ने प्रदेश व जिला संगठन के वरिष्ठ लोगों का आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा गठित इस सलाहकार परिषद में कुल 40 लोगों को शामिल किया गया है, जिसमें ओबीसी वर्ग के 7 मंत्री, 14 विधायकगण तथा 19 सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों व जनता ने ख़ुशी जाहिर करते हुए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कर आशा व्यक्त किया है कि पिछड़ा वर्ग के लोगों के हित में उनकी आवाज को मजबूती से शासन तक पहुंचाएंगे।
बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला महामंत्री राकेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर, प्रदेश कार्य. सदस्य अभिषेक शुक्ला, बलराम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक, जनपद अध्यक्ष कांति सोनबरसा, जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल, मंडल अध्यक्ष देवरी विवेक वैष्णव, मंडल अध्यक्ष लोहारा कुसुम शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेश साहू, जनपद सदस्य टुमन साहू, पोषण देवांगन, पुष्पेंद्र चंद्राकर, शिव धरमगुड़े, नरेश साहू, राधेश्याम देवांगन, इकबाल अरोरा,रामलाल नायक, जसराज शर्मा, संदीप जैन, धर्मेन्द्र निषाद, सोमेन्द्र देशमुख, वीरेंद्र अजनबी, जगतपाल सिन्हा, रवि साहू आदि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *