बालोद cg24 आजतक


प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज डौण्डी तहसील के धान खरीदी केन्द्र गुजरा एवं कुसुमकसा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने वहाॅ धान विक्रय हेतु आए किसानो बातचीत की। किसानों ने बताया कि उन्हें धान खरीदी केन्द्र में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने धान खरीदी केन्द्रों में अपने समक्ष धान का तौल कराया। उन्होने धान खरीदी केन्द्रों में बारदाने कीे उपलब्धता और किसानों को जारी किए जा रहे टोकन की जानकारी ली। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि शासन की मंशानुरूप धान के उठाव हेतु परिवहन की व्यवस्था कर कार्य में तेजी लाएं। धान खरीदी केन्द्रों में आए किसानों को कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक पीयूष सोनी आदि मौजूद थे।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904