
बालोद।जिले की आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आत्मज्ञान भवन के तत्वाधान में इंटरनेशनल माइंड ट्रेनर, मोटिवेशनल स्पीकर सर्टिफाइड लाइफ़ कोच डॉ. बीके शक्तिराज द्वारा “ खुशियों की चाबी ” कार्यक्रम 22 जुलाई को चुरंगिया मांगलिक भवन देवार भाट में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीके भाई बहन लगे हुए हैं।लोगों को आमंत्रण पत्र घर घर में जाकर दिया जा रहा है।कार्यक्रम 22जुलाई को सुबह9बजे से 11 11बजे तक होगा।
बॉक्स,,विश्व के कई देशों में जाकर मोटिवेशनल टॉक द्वारा आध्यात्मिकता की खुशबू को फैलाकर लोगों में नई ऊर्जा का किया है संचार
बता दें डॉ. बी. के. शक्तिराज इंटरनेशनल माइंड ट्रेनर, मोटिवेशनल स्पीकर सर्टिफाइड लाइफ़ कोच के रूप में जाने जाते हैं।विश्व के कई देशों में जाकर मोटिवेशनल टॉक द्वारा भारत की आध्यात्मिकता की खुशबू को फैलाकर लोगों में नई ऊर्जा का संचार किया है। आपको परमात्म सेवा और देश सेवा के लिए मानद डॉक्टरेट डिग्री साथ साथ सूर्यभूषण राष्ट्रीय पुरुस्कार के लिए सम्मानित किया गया है। आपके कार्य आपने भारतीय क्रिकेट टीम प्लेयर्स व आईपीएल टीम को माइंड पॉवर मेडिटेशन टेक्नीक़ का प्रशिक्षण दिया है। आपने बॉलीवुड के सितारों व टी. वी. कलाकारों को माइंड पॉवर मेडिटेशन टेक्नीक का प्रशिक्षण दिया है। आपने भारत के कई राज्यों के कैबिनेट मिनिस्टर व अरुणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को अति विशेष मेंटल रिलैक्सेशन ट्रेनिंग दी है। आपने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए हैं, आप विश्व के विशेष युवा ट्रेनर हैं जिन्होंने अब तक 20 लाख से भी ज्यादा विभिन्न वर्गों के लोगों को माइंड मेडिटेशन और अन्य कई अन्य विषयों में निःशुल्क ट्रेनिंग दी है।
बीके शक्तिराज फिल्म डायरेक्टर भी हैं और अब तक 4 फ़िल्मों का निर्माण कर चुके हैं। आप पिछले 30 वर्षों से राजयोग का अभ्यास कर रहे हैं, आपने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय माउंट आबू में ईश्वरीय व मानवता की सेवाओं के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। इनके प्रोग्राम समय प्रति समय कई चैनल में प्रसारित होते हैं जैसे दूरदर्शन, ज़ी टीवी, ई टीवी, अवेकनिंग टीवी, पीस ऑफ माइंड, न्यूज 18 और कई अन्य। आपने भारत की कई मल्टीनेशनल कंपनी सरकारी, निजी क्षेत्रों में 2000 से भी ज्यादा क्रिएटिव सेमिनार व वर्कशॉप कर चुके हैं। आपने इंडियन आर्मी, बी. एस.एफ., एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, भारत की कई नामचीन कम्पनी जैसे टाटा, इंफोसिस, रिलायंस, एल एंड टी, वीडियोकॉन और ऐसे कई कंपनियों में अपने वक्तव्य दिए हैं। आपने भारत के व विदेश के ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर्स में अब तक 700 से भी ज्यादा क्रिएटिव मेडिटेशन रिट्रीट करा चुके हैं। इनके सभी प्रोग्राम बहुत क्रिएटिव और एनर्जी से भरपूर, रिजल्ट ओरिएंटेड होते हैं।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904