Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शिवानी रजत भंसाली ने उपमुख्यमंत्री के सामने उठाया पत्थर चट्टान पर बसे परिवारों का मुद्दा,विजय शर्मा ने तत्काल अधिकारियों से कहा केबिनेट की सहमति के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे

वार्ड 11 के आंगनबाड़ी की समस्या से पार्षद शिवानी रजत भंसाली ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को अवगत कराया तो आंगनबाड़ी की स्वीकृति प्रदान करने की बात कही जिससे आने वाले कुछ समय बाद जल्द से जल्द वार्ड 11 में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण होगा

बालोद :- डौंडीलोहारा नगर पंचायत वार्ड 11 की पार्षद शिवानी रजत भंसाली ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बालोद जिला प्रवास पर मुलाकात कर नगर पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 व 10 एवम 12 के लंबित वार्डवासियों की पुरानी पट्टा व आवास निर्माण के विषय पर चर्चा कर निराकरण करने की मांग की शिवानी भंसाली ने मंत्री विजय शर्मा को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड में नगरवासियों 40 वर्षो से मकान बनाकर निवासरत है। वही उक्त भूमि शासकीय रिकार्ड में पत्थर चट्टान के नाम से दर्ज है। जिस कारण इन प्रभावित परिवारों को वर्षों बीत जाने के बाद के भी भूमि स्वामी का अधिकार ( पट्टा) नही मिल पा रहा है। वही भूमि अधिकार पत्र नही होने से इन गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नही मिल पा रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पार्षद शिवानी भंसाली की बातों पर गौर किया व मामले की पूरी जानकारी लेते ही मौके पर प्रदेश के उच्चाधिकारियों से बात की व कहा कि यह विषय कैसे हल किया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बताया गया कि पत्थर चट्टान जमीन को आबादी भूमि में बदलने के लिए केबिनेट की सहमति जरूरी है। तो उन्होंने बालोद एसडीएम व तहसीलदार को जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही जिससे अब प्रभावित परिवारों को भरोसा है। कि शिवानी रजत भन्साली के प्रयास से भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के हाथों से ही यह समस्या का हल हो जाएगा

नगर पंचायत को देते है टैक्स :- प्रभावीत परिवार के रोहित कतलम,लक्ष्मी सोनकर,राखी,संगीता,लक्ष्मी साहू,रेखा निषाद,मोनिका साहू, व अन्य लोगो ने बताया कि उक्त भूमि पर नल,जल,बिजली की सुविधा नगर पंचायत से मिला है। व बकायदा हम समय पर टैक्स भी जमा करते आ रहे है। लेकिन उक्त भूमि का रिकार्ड में पत्थर चट्टान दर्ज होने के कारण आवास योजना के लाभ से वंचित हो रहे है। जबकि वर्षो पूर्व बने मकान काफी जर्जर हो चुके है।

वर्षों से वार्ड 10,11,12 में पत्थर चट्टान भूमि में निवासरत प्रभावित परिवार कल उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रसन्न दिखाई दिए क्योंकि इस मामले को लेकर वे जिला कलेक्टर,एसडीएम कार्यालय व नगर पंचायत में लगातार इस मामले को लेकर चर्चा करते रहे लेकिन मामला केबिनेट का होने के कारण इस समस्या का हल नही निकल पाया है। अब जबकि वार्ड पार्षद शिवानी भंसाली की पहल व उपमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एक आशा की किरण जगा है।

इस मुलाकात में जिला भाजपा के अध्यक्ष चेमन देशमुख,वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन,देवलाल ठाकुर,राकेश यादव,यज्ञदत्त शर्मा,प्रीतम साहू,वीरेंद्र साहू,केसी पवार,दिलीप शर्मा,राकेश छोटू यादव,जयेश शर्मा,नरेश यदु,श्रीमती प्रतिभा चौधरी,हरीश कटझरे,पोषण बनपेला सहित अन्य भाजपा के नेतागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *