Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री श्रीमती भेंडिया ने आदर्श गौठान भर्रीटोला-43 का किया औचक निरीक्षण गौठान में चल रहे विभिन्न गतिविधियों का लिया जायजा


बालोद cg24 आजतक न्यूज़


प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम भर्रीटोला-43 में आदर्श गौठान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहाॅ गौठान में चल रहे आजीविका संवर्धन संबंधी विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने गोधन न्याय योजना के तहत् क्रय किए गए गोबर से तैयार किए जा रहे वर्मी खाद का अवलोकन किया। उन्होंने वहाॅ स्वसहायता समूह की सदस्यों से वर्मी खाद उत्पादन के संबंध में चर्चा की। समूह की सदस्यों ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत् खरीदे गए गोबर से गौठान में अब तक 1050 किलोग्राम वर्मी खाद तैयार किया गया है तथा सहकारी समिति के माध्यम से विक्रय किया जा रहा है। मंत्री ने वहाॅ 30-30 किलोग्राम के तीन पैकेट वर्मी खाद भी खरीदा।
मंत्री श्रीमती भेंडिया ने स्वसहायता समूह की सदस्यों से चारागाह परिसर में सब्जी उत्पादन की भी जानकारी ली। सदस्यों ने बताया कि गौठान के चारागाह परिसर में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का नियमित रूप से उत्पादन व विक्रय कर आमदनी प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने वहाॅ समूह की सदस्यों की माॅग पर गौठान परिसर में मुर्गी शेड निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने समूह की सदस्यों को आजीविका संवर्धन संबंधी गतिविधियों के नियमित रूप से संचालन हेतु प्रोत्साहित किया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्रामीणों द्वारा गौठान में मवेशियों के चारे हेतु किए जा रहे पैरादान की प्रशंसा की और आगे भी गौठान में पैरादान करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर एस.डी.एम. श्री ऋषिकेश तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और गणमान्य नागरिक श्री पीयूष सोनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *