बालोद cg24 आजतक न्यूज
उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति बालोद द्वारा संचालित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शाला आमापारा बालोद में शैक्षणिक सत्र 2020-21 हेतु अस्थायी रूप से रिक्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंध समिति आर.एल. ठाकुर ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद में अवलोकन हेतु चस्पा किया गया है तथा जिले के वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन में अपलोड किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 21 दिसम्बर 2020 शाम पाॅच बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की मेल आईडीकर्मचारीचयनडीईओ/जीमेलडाॅटकाम पर दस्तावेजी प्रमाण के साथ अपनी दावा आपत्ति अपलोड कर सकते हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904