Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जून 2026 से कुम्हारी टोल प्लाजा होगा बंद…

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए कहा है कि आप सभी को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि जून 2026 से कुम्हारी टोल प्लाजा को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

यह निर्णय निरंतर प्रयासों का परिणाम है और इसके लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।

भारतमाला परियोजना के अंतर्गत औरंगा-रायपुर-दुर्ग 6 लेन बाईपास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसके पूर्ण होते ही कुम्हारी टोल की उपयोगिता समाप्त हो जाएगी।
जिससे जनता के समय, ईंधन और पैसे, तीनों की बचत होगी, शहरों में ट्रैफिक का दबाव होगा कम। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के Ease of Living की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगा।

यह निर्णय छत्तीसगढ़ की जनता की जीत है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *